बादाम' समझकर जहरीले बीज खाने से 8 बच्चों की बिगड़ी तबीयत; गांव में मचा हड़कंप, सदर अस्पताल में इलाज जारी

कैमूर के चैनपुर में एक बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां मदुरना गांव के 8 मासूम बच्चों ने डीजल के पौधे के जहरीले बीज को बादाम समझकर खा लिया। बच्चों की तबीयत बिगड़ने पर गांव में अफरा-तफरी मच गई। सभी बच्चों को भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जह

बादाम' समझकर जहरीले बीज खाने से 8 बच्चों की बिगड़ी तबीयत; गा

Kaimur  - : बिहार के कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मदुरना गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खेल रहे 8 बच्चों ने एक जहरीले पौधे (डीजल का पौधा) के बीज को बादाम समझकर खा लिया। बीज खाने के कुछ ही देर बाद बच्चों को लगातार उल्टियां होने लगीं और उनकी हालत बिगड़ने लगी। फिलहाल सभी बच्चों को भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

खेलते समय पोखरे के पास हुई दुर्घटना

परिजनों के अनुसार, सुबह करीब 11:30 बजे गांव के बच्चे एक साथ खेल रहे थे। खेलते-खेलते सभी बच्चे गांव के पूर्व दिशा में स्थित पोखरे (तालाब) की ओर चले गए। वहां उन्होंने झाड़ियों में उगे 'डीजल' के पौधे के बीजों को देखा और उन्हें बादाम समझकर खा लिया। घर लौटने के करीब दो घंटे बाद बच्चों को तेज उल्टी और पेट दर्द की शिकायत होने लगी, जिससे पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई। 

आंगनबाड़ी के छात्र हैं पीड़ित मासूम

अस्पताल के चिकित्सक डॉ. त्रिभुवन ने बताया कि बीमार हुए सभी बच्चे आंगनबाड़ी में पढ़ने वाले मासूम हैं। घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में बच्चों को चैनपुर पीएचसी (PHC) पहुँचाया, जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर हालत में भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

चिकित्सक का बयान: समय पर इलाज से टला खतरा

सदर अस्पताल के डॉ. त्रिभुवन ने बताया, "मदुरना गांव से 8 बच्चों को गंभीर स्थिति में लाया गया था। परिजनों ने बताया कि बच्चों ने डीजल के पौधे का बीज खा लिया है। अस्पताल में त्वरित उपचार (Immediate Treatment) शुरू किया गया। खुशी की बात यह है कि समय रहते बच्चों को अस्पताल लाया गया, जिससे अब सभी खतरे से बाहर हैं।" 

पीड़ित बच्चों की सूची

इस घटना में बीमार होने वाले बच्चों में मदुरना गांव के लुटन राम की पुत्री खुशी (8 वर्ष), पिंटू राम की पुत्रियां लाडो (4 वर्ष) और ट्विंकल (7 वर्ष), प्रवीण कुमार का पुत्र अरुण (8 वर्ष), दुलारचंद राम का पुत्र अभिषेक और सोमारु कुमार के पुत्र कृष और आशीर्वाद शामिल हैं।

रिपोर्ट  - देवब्रत तिवारी, भभुआ