Bihar Crime : जमुई मे अपराधियों के हौसले बुलंद, CSP संचालक की कनपट्टी पर पिस्तौल सटाकर लूटे तीन लाख रूपये
Bihar Crime : जमुई में बेख़ौफ़ बदमाशों ने दिनदहाड़े सीएसपी संचालक से हथियार के बल 3 लाख रूपये लूट लिए. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है......पढ़िए आगे
JAMUI : जमुई में लगातार अपराधियों के कारनामो मे इज़ाफ़ा देखने को मिल रहा है। अगर बात करे पिछले दो तीन महीनों की तो जमुई मे अपराधियों के कारनामें अपने चरम पर है। इसी कड़ी मे आज दिन दहाड़े लछुआड़ थाना क्षेत्र के बेलदरिया गांव के ग्रामीण बैंक सीएसपी में दोपहर करीब 12 बजे दो नकाबपोश बदमाशों ने सीएसपी संचालक के कनपटी पर हथियार सटाकर लगभग तीन लाख रुपए के लूट की घटना को अंजाम दिया है।
बताया जा रहा है की बेखौफ दो की संख्या में नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े बेलदरिया गांव के ग्रामीण बैंक के सीएसपी के अंदर प्रवेश कर सीएसपी संचालक विनोद महतो के कनपटी पर हथियार सटाकर लगभग तीन लाख रुपये लूट लिए। जानकारी देते हुए सीएसपी संचालक नावाडीह निवासी विनोद महतो ने बताया कि ग्रामीण बैंक का सीएसपी नेहा कुमारी के नाम से संचालित है।
कहा की मैं सीएसपी सेंटर पर बैठकर कस्टमर के जमा निकासी का काम कर रहा था। सेंटर पर चार कस्टमर मौजूद थे तीन कस्टमर पैसे की निकासी कर सेंटर से बाहर निकले। तभी दो की संख्या में युवक गमछा से चेहरा को ढककर सेंटर के दरवाजे में लात मार कर अंदर प्रवेश कर गया और हथियार कनपटी पर सटाकर लगभग तीन लाख रुपये लूट लिये।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे लछुआड़ पुलिस के द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है। जमुई पुलिस ने बताया की एक बदमाश की पहचान हो चुकी है। जिसको लेकर सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। बहरहाल जमुई मे बैक टू बैक हो रही आपराधिक घटनाओं से जमुई पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है।
सुमित की रिपोर्ट