Jamui Hill Case: हवसी मनचलों ने भीड़ के सामने छूआ था लड़की के निजी अंग, शराब-बालू के धंधे से जुड़े हैं आरोपी, छात्रा कांड में खुल रही पूरी कुंडली
Jamui Hill Case:जमुई मड़वा पहाड़ी पर नाबालिग छात्रा के साथ कथित दरिंदगी और अश्लील हरकत के मामले में पुलिस की तफ्तीश जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, आरोपियों की आपराधिक पृष्ठभूमि के भी कई पहलू सामने आ रहे हैं। ...
Jamui Hill Case:जमुई मड़वा पहाड़ी पर नाबालिग छात्रा के साथ कथित दरिंदगी और अश्लील हरकत के मामले में पुलिस की तफ्तीश जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, आरोपियों की आपराधिक पृष्ठभूमि के भी कई पहलू सामने आ रहे हैं। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी नंदन यादव और उसका साथी हरेराम यादव प्रतापपुर गांव के रहने वाले हैं। दोनों के शराब तस्करी और अवैध बालू खनन से जुड़े होने की जानकारी पुलिस को मिली है। अब पुलिस दोनों की पूरी कुंडली खंगालने में जुटी है।आरोपियों नें भीड़ के सामने लड़के के निजी अंगों को छुआ था। उसने लड़की की सरेआम बेइज्जती की थी।
जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग से सटा मड़वा पहाड़ी इलाका सदर थाना से महज करीब पांच किलोमीटर दूर है। इसके बावजूद सुनसान इलाके में पुलिस गश्त को लेकर सवाल उठ रहे हैं। सोनाय मड़वा और कुंदर को जोड़ने वाली सड़क के आसपास आबादी कम है और शाम ढलते ही इलाका वीरान हो जाता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मनीअड्डा से मंझवे तक बालू के अवैध कारोबार और शराब तस्करी से जुड़े लोगों की आवाजाही रहती है।
पुलिस को आशंका है कि छात्रा से कथित बदसलूकी करने वाले युवकों के झुंड में नंदन और हरेराम की प्रमुख भूमिका थी। वायरल वीडियो में दोनों के चेहरे गमछे से ढके नजर आने की बात सामने आई है। पुलिस वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के जरिए घटना में शामिल लोगों की पहचान कर रही है।जांच में यह बात भी सामने आने की बात कही गई है कि घटना के वक्त आरोपी नशे में थे। ग्रामीणों ने दोनों को मनचला और रंगदार बताते हुए पूर्व में विवादों में शामिल रहने की बात कही है।
मुख्य आरोपी नंदन यादव और हरेराम यादव को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। मुंगेर क्षेत्र के डीआईजी राकेश कुमार के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनके बयान के आधार पर अन्य संदिग्धों तक पुलिस पहुंच सकती है। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम, आरोपियों के नेटवर्क और मड़वा पहाड़ी में असामाजिक गतिविधियों की भी पड़ताल कर रही है।
हीरेश कुमार