पितृपक्ष मेले के उद्घाटन पर सम्राट चौधरी के साथ निशांत ने विष्णुपद मंदिर में किया दर्शन-पूजन

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मेले के उद्घाटन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए की गई व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। वहीं, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों का निरीक्षण कर अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली

Pitru Paksha Mela in Gaya
Pitru Paksha Mela in Gaya - फोटो : news4nation

Bihar News :  मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को गया में पितृपक्ष मेले का उद्घाटन किया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के साथ प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। गयाजी की यात्रा के क्रम में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने प्रसिद्ध मां मंगला गौरी शक्तिपीठ में भी पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर में विधि-विधान के साथ दर्शन कर राज्य और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।


मंदिर परिसर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से की गई व्यवस्थाओं का भी मंत्री ने निरीक्षण किया। उन्होंने जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा संचालित स्वास्थ्य स्टॉल का जायजा लिया और वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।


श्रद्धालुओं के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा

पितृपक्ष मेले के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गया पहुंचते हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की ओर से श्रद्धालुओं को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर और स्टॉल लगाए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने स्टॉल के निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने मेले के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू बनाए रखने पर भी जोर दिया।


गौरतलब है कि पितृपक्ष मेले के दौरान गयाजी में पिंडदान और तर्पण के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। विष्णुपद मंदिर और फल्गु नदी क्षेत्र में श्रद्धालुओं की विशेष भीड़ रहती है। इसी को देखते हुए प्रशासन और विभिन्न विभागों की ओर से व्यापक तैयारियां की गई हैं।


मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मेले के उद्घाटन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए की गई व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। वहीं, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों का निरीक्षण कर अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली।