Gaya illegal liquor: गया में शराब तस्करों पर बड़ा शिकंजा! 232 लीटर से ज्यादा शराब बरामद, 5 आरोपी गिरफ्तार

Gaya illegal liquor: गया पुलिस ने 13 अगस्त को अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर 179.5 लीटर विदेशी शराब, 53 लीटर महुआ शराब, कार और बाइक बरामद की। कार्रवाई में 5 आरोपी गिरफ्तार हुए।

Gaya illegal liquor

Gaya illegal liquor: गया पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिले के कई थाना क्षेत्रों में छापेमारी की। पुलिस के अनुसार, 13 अगस्त 2026 को हुई इस कार्रवाई में कुल 179.5 लीटर विदेशी शराब, 53 लीटर देसी महुआ शराब, एक कार और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। इस दौरान पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

कई थाना क्षेत्रों में हुई छापेमारी

वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देश पर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब बनाने, बेचने, रखने और एक जगह से दूसरी जगह ले जाने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। चाकन्द थाना पुलिस ने शराब मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम के तहत मामला दर्ज था।

डुमरिया में शराब और बाइक बरामद

डुमरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 35 लीटर देसी महुआ शराब और एक मोटरसाइकिल बरामद की। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। वहीं अतरी थाना पुलिस ने भी शराब से जुड़े एक मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया।

बोधगया में 179.5 लीटर विदेशी शराब जब्त

बोधगया थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली। यहां से 179.5 लीटर विदेशी शराब और एक कार बरामद की गई। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा गुरुआ थाना पुलिस ने भी शराब मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पकड़ा और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की।

धनगाई और कोतवाली में भी कार्रवाई

धनगाई थाना क्षेत्र से पुलिस ने 8 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की। वहीं कोतवाली थाना पुलिस ने 10 लीटर देसी महुआ शराब जब्त की। गया पुलिस के अनुसार, जिले में अवैध शराब के कारोबार को रोकने के लिए छापेमारी और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

रिपोर्ट गया मनोज कुमार