Bihar Crime: गया में शराब तस्करी का खेल बेनकाब, बाइक से विदेशी शराब लेकर घूम रहा था कारोबारी, उत्पाद विभाग ने दबोचा
Bihar Crime: शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करी का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है।...
Gaya: बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करी का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। गया में उत्पाद विभाग और शेरघाटी थाना की संयुक्त कार्रवाई में विदेशी शराब के साथ एक कथित शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के दौरान उसके कब्जे से 100 बोतल विदेशी शराब और बाइक बरामद की गई।गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभिषेक कुमार, पिता मिमलेश प्रसाद, निवासी व्याधर गांव, थाना शेरघाटी, जिला गया के रूप में बताई गई है। उत्पाद विभाग के अनुसार, आरोपी कथित तौर पर शराब की खेप लेकर जा रहा था। इसी दौरान टीम ने उसे दबोच लिया।
कार्रवाई के दौरान टीम ने आरोपी के पास से 100 बोतल विदेशी शराब बरामद की। विभाग के मुताबिक बरामद शराब की कुल मात्रा 70.390 लीटर है। शराब के साथ परिवहन में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया है।कार्रवाई को लेकर उत्पाद विभाग की टीम ने बताया कि शराब तस्करी के खिलाफ अभियान के दौरान यह सफलता मिली। टीम ने संदिग्ध गतिविधि के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा और तलाशी के दौरान शराब की खेप बरामद की।
कार्रवाई में निरीक्षक मद्य निषेध स्नेहा कुमारी, सहायक अवर निरीक्षक मद्य निषेध मो. जाहिद और सहायक अवर निरीक्षक मद्य निषेध अनिल कुमार सिंह के साथ गृह रक्षक और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।गिरफ्तारी के बाद उत्पाद विभाग ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस और उत्पाद विभाग अब यह पता लगाने में जुटे हैं कि शराब की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।
बिहार में शराबबंदी लागू होने के बावजूद लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने एक बार फिर शराब की अवैध सप्लाई चेन और तस्करी के नेटवर्क पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर आगे की कड़ियां तलाशने की कोशिश की जा रही है।
रिपोर्ट- मनोज कुमार