Gaya Police: गया में शराब तस्करों पर पुलिस का बड़ा वार, 1,148 लीटर विदेशी शराब के साथ दो गिरफ्तार
Gaya Police: गया पुलिस ने बाराचट्टी थाना क्षेत्र के डोभी जांच चौकी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन से 1,148.4 लीटर अवैध विदेशी शराब और 3,720 बोतलें बरामद कीं। दो तस्करों को गिरफ्तार कर पुलिस जांच में जुटी है।
Gaya Police: गया पुलिस को अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। बाराचट्टी थाना क्षेत्र के डोभी समेकित जांच चौकी पर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने शराब से भरे एक महिंद्रा पिकअप वाहन को जब्त किया और दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, वाहन संख्या JH-09BE-9848 की जांच के दौरान उसमें छिपाकर ले जाई जा रही 1,148.4 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने वाहन से कुल 3,720 बोतल विदेशी शराब जब्त की है।
इस मामले में पुलिस ने झारखंड के बोकारो जिले के रहने वाले 22 वर्षीय रोहित कुमार, जो पिकअप वाहन चला रहा था, और 19 वर्षीय लकी कुमार यादव को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है ताकि शराब तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है। जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र तैयार कर न्यायालय में दाखिल किया जाएगा।
शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता
गया पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
ग़या रिपोर्ट मनोज कुमार