Bihar News : युवतियों के अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद युवक के खिलाफ दर्ज हुआ दुष्कर्म का मामला, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
Bihar News : सोशल मीडिया पर कई युवतियों के साथ एक युवक के कथित आपत्तिजनक और अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है.....पढ़िए आगे
GAYAJI : जिले का बांकेबाज़ार प्रखंड इस समय भारी तनाव और आक्रोश की जद में है। सोशल मीडिया पर कई युवतियों के साथ एक युवक के कथित आपत्तिजनक और अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में सांप्रदायिक और सामाजिक माहौल गरमा गया है। आरोपी की पहचान बांकेबाज़ार निवासी रेहान अंसारी दुखन अंसारी के रूप में हुई है। रेहान इलाके में मोमोज और मोबाइल की दुकान चलाता था। वीडियो सामने आने के बाद से ही आरोपी अपनी दुकान और घर छोड़कर फरार है। पीड़िता के भाई की लिखित शिकायत के आधार पर बांकेबाज़ार थाने में आरोपी रेहान अंसारी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दुष्कर्म, एससी एसटी, पॉक्सो, और बहला फुसलाकर से जुड़ी धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
नाबालिग है पीड़िता, FSL टीम ने संभाला मोर्चा
थानाध्यक्ष पवन कुमार से मिली जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में दिख रही लड़कियों में से एक लड़की नाबालिग है। पीड़िता के भाई के आवेदन पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की दुष्कर्म से जुड़ी धाराओं, पॉक्सो एक्ट, आईटी एक्ट और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। मामले की संवेदनशीलता और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल एफएसएल की टीम ने भी बांकेबाज़ार पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया है और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए हैं।
पेन ड्राइव में लिए गए वीडियो, दिल्ली-मुंबई में छापेमारी
बांकेबाज़ार थाना प्रभारी पवन कुमार ने अधिकारिक बयान में बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने की सूचना मिलते ही पुलिस पूरी मुस्तैदी से जांच में जुट गई थी। अब पीड़िता के भाई के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वायरल वीडियो को साक्ष्य के तौर पर पेन ड्राइव में ले लिया गया है। आरोपी रेहान अंसारी फिलहाल फरार है। आशंका है कि वह गिरफ्तारी के डर से दिल्ली या मुंबई भाग गया है। पुलिस की विशेष टीमें उसके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं।
इलाके में पुलिस गश्त तेज, शांति बनाए रखने की अपील
वीडियो के वायरल होने और आरोपी के दूसरे समुदाय से होने के कारण स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा है। बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंचकर आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी और सख्त सजा की मांग कर रहे हैं। स्थिति की नाजुकता को देखते हुए इलाके में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है और हर पहलू पर पैनी नजर रखी जा रही है।
सुबह से लेकर दोपहर बाद तक चलता रहा ड्रामा
सूत्रों के अनुसार पीड़िता इंटर की छात्रा है। वह किराए के मकान में रह कर पढ़ाई करती थी। उसके माता पिता दिल्ली में काम करते हैं। भाई घर पर रहता है। वह जब कभी पीड़िता के कमरे में आया करता था। खास बात यह भी पीड़िता शुरुआत में इस मामले में केस दर्ज कराने से कतरा रही थी। लेकिन उस बहुत समझया गया। इसके बाद वह तैयार हुई और दोपहर बाद उसके भाई ने केस दर्ज कराया। सूत्रों का कहना है कि दुष्कर्म का वीडियो किसी एक लड़की का नहीं बल्कि कई लड़कियों का वायरल है। उसके से एक नाबालिग लड़की है जिसके भाई ने केस दर्ज कराया है। सूत्रों का कहना है कि कई लड़कियों के साथ दुष्कर्म किए जाने का वीडियो वायरल है। वीडियो इतना अश्लील है कि कोई भी देखने की हिम्मत नहीं कर सकता है। वायरल वीडियो किसी ब्ल्यू फ़िल्म के माफिक है। खास बात यह भी है कि सभी वीडियो पहाड़ पर बनाए गए हैं। यही वजह है कि एफएसएल की टीम पहाड़ पर सबूत जुटाने की तैयारी में जुट गई है। शेरघाटी डीएसपी 1 संदीप कुमार ने बताया कि पीड़िता के भाई की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। लड़की नाबालिग है। आरोपी का कई वीडियो अलग अलग लड़कियों के साथ वायरल है। जिसमे से कुछ वीडियो पुलिस के हाथ लगे हैं। पुलिस नाबालिग मामले में गहनता से जांच करने में जुट गई है। बहरहाल आरोपी फरार है।
मनोज की रिपोर्ट