पिता महेश्वर स्थित मां शीतला मंदिर में एक्वागार्ड व पानी टैंक की सुविधा शुरू, विस अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी के पितामहेश्वर स्थित प्रसिद्ध मां शीतला मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए सेवार्थ फाउंडेशन द्वारा शुद्ध पेयजल की सुविधा शुरू की गई है। इस सुविधा का विधिवत उद्घाटनविधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने फीता काटकर किया.....

पिता महेश्वर स्थित मां शीतला मंदिर में एक्वागार्ड व पानी टैं
मां शीतला मंदिर में एक्वागार्ड व पानी टैंक की सुविधा शुरू- फोटो : मनोज कुमार

Gayaji : शहर के पितामहेश्वर स्थित प्रसिद्ध मां शीतला मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए सेवार्थ फाउंडेशन द्वारा शुद्ध पेयजल की सुविधा शुरू की गई है। संस्था की ओर से यहाँ एक एक्वागार्ड प्यूरिफायर मशीन और पानी का टैंक स्थापित किया गया है। इस सुविधा का विधिवत उद्घाटन बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने फीता काटकर और मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ किया।


विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने की पहल की सराहना

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि ज्ञान और मोक्ष की पावन धरती गया में फल्गु नदी तट पर स्थित मां शीतला मंदिर में वर्ष भर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में शुद्ध पेयजल की यह व्यवस्था हजारों लोगों के लिए बेहद राहत पहुंचाने वाली साबित होगी। उन्होंने सेवार्थ फाउंडेशन के सचिव उपेंद्र यादव और उनकी पूरी टीम के इस सामाजिक कार्य की सराहना की।


पितृपक्ष मेले में श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत

सेवार्थ फाउंडेशन के सचिव उपेंद्र यादव ने कहा कि मंदिर परिसर में वाटर फिल्टर लगने से सावन और अन्य पर्व-त्योहारों के साथ-साथ आगामी पितृपक्ष मेले के दौरान देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पिंडदानियों को शुद्ध पानी मिल सकेगा। उन्होंने यह भी घोषणा की कि आगामी पितृपक्ष मेले के दौरान फाउंडेशन की ओर से मंदिर परिसर में एक स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किया जाएगा।


पिता की प्रेरणा से जनसेवा का संकल्प

उपेंद्र यादव ने बताया कि उनके पिता हमेशा समाजसेवा से जुड़े रहे और उन्हीं के पदचिह्नों पर चलते हुए वे समाज और आम लोगों की सेवा में लगे हैं। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करने से आत्मिक संतुष्टि मिलती है। इस कार्य में उन्होंने अपने पिता के आशीर्वाद और बड़े भाई जितेंद्र कुमार के मार्गदर्शन व निरंतर सहयोग के प्रति विशेष आभार जताया।


उद्घाटन समारोह में उपस्थित गणमान्य लोग

इस कार्यक्रम के दौरान सेवार्थ फाउंडेशन के कई सदस्य और स्थानीय लोग मौजूद रहे। समारोह में मुख्य रूप से मुकेश कुमार, ज्ञान रंजन, सनोज कुमार, आलोक कुमार और सत्यानंद समेत संस्था के अन्य सदस्यों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई और इस जनहितैषी पहल की सराहना की।


मनोज की रिपोर्ट