सोनपुर में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार और विपक्ष दोनों पर बोला तीखा हमला

छपरा जिले के बाढ़ प्रभावित सोनपुर के गंगाजल पंचायत का पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने दौरा किया। सांसद ने ने प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर जमीनी स्थिति का निरीक्षण किया और प्रशासनिक राहत कार्यों की गति पर सवाल उठाए....

सोनपुर में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरक
सोनपुर में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सांसद पप्पू यादव- फोटो : रिषभ कुमार

Chapra : गंगा और गंडक नदियों के उफान से बेहाल सोनपुर के गंगाजल पंचायत का पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने दौरा किया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेते हुए पीड़ितों का हाल-चाल जाना। इस दौरान बाढ़ के पानी में डूबकर जान गंवाने वाली महिलाओं के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर सांसद ने उन्हें हर संभव सहायता देने का भरोसा दिया।


गंगा और गंडक के जलस्तर से हालात गंभीर 

सोनपुर में नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ने से गंगाजल पंचायत समेत कई इलाके पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं, जिससे स्थानीय लोगों की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। पप्पू यादव ने प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर जमीनी स्थिति का निरीक्षण किया और प्रशासनिक राहत कार्यों की गति पर सवाल उठाए।


सरकार और विपक्ष दोनों पर बोला तीखा हमला 

मीडिया से बातचीत के दौरान सांसद पप्पू यादव ने सरकार और विपक्ष दोनों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यादव बहुल गांव और पंचायत होने के कारण इस इलाके की जानबूझकर उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोगों को इस समाज से नफरत है, वहीं विपक्ष भी यह मानकर चलता है कि यह समाज उन्हें वोट तो देगा ही, इसलिए वे भी इनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं लेते।


वैशाली प्रशासन को कोर्ट में दी खुली चुनौती 

वैशाली के सामुदायिक किचन से जुड़े वायरल वीडियो और लग रहे आरोपों पर सांसद ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने ऐलान किया कि दो दिन बाद वे वैशाली जिला प्रशासन को इस मामले में कोर्ट में चुनौती देंगे। उन्होंने आक्रामक अंदाज में कहा कि प्रशासन के पास जितनी ताकत है लगा ले और चाहे तो उनके पैसों की जांच भी करा ले।


पीड़ित परिवारों की मदद का आश्वसन 

बाढ़ में अपनों को खो चुके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताते हुए पप्पू यादव ने कहा कि वे इस विपदा की घड़ी में लोगों के साथ खड़े हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि सरकारी मदद के अलावा वे व्यक्तिगत रूप से भी पीड़ित परिवारों को बेसहारा नहीं रहने देंगे और हर संभव सहायता प्रदान करेंगे।


रिषभ की रिपोर्ट