Bihar News: 'सिरफिरे आशिक' का तांडव, एकतरफे प्यार में पागल प्रेमी ने जयमाल के स्टेज पर दुल्हन को मारी गोली, मची चीख पुकार

Bihar News: एकतरफे प्यान में पागल प्रेमी को मंजूर नहीं था कि उसकी प्रेमिका की शादी किसी ओर से हो ऐसे में सनकी आशिक दुल्हन के घर पहुंचा और उसे गोली मार दी। दुल्हन जयमाला के लिए स्टेज पर दूल्हे के साथ थी तभी आशिक ने गोली चला दी...

प्रेमी ने मारी गोली
स्टेज पर दुल्हन को मारी गोली - फोटो : social media

Bihar News: बिहार के बक्सर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां सनकी आशिक ने प्रेमिका के प्रेम में पागल प्रेमी ने उसे गोली मार दी। दरअसल, मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा नगर पंचायत स्थित मल्लाह टोली का है। जानकारी अनुसार मंगलवार रात लड़की की शादी हो रही थी। बाराती आ चुके थे द्वार पूजा के बाद दूल्हा दुल्हन जयमाला के लिए स्टेज पर मौजूद थे लेकिन कुछ ही पलों में सजा-धजा मंच चीख-पुकार और अफरा-तफरी में बदल गया।

एकतरफा प्रेमी ने मारी गोली 

बताया जा रहा है कि, जयमाल के दौरान दुल्हन को उसके कथित एकतरफा प्रेमी ने गोली मार दी। घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, बारात उत्तर प्रदेश के सुलेमनपुर (जनपद बलिया) से चौसा आई थी। जयमाल की रस्म चल रही थी और दूल्हा-दुल्हन मंच पर मौजूद थे। इसी दौरान पड़ोस का एक युवक मंच पर चढ़ गया और दुल्हन आरती कुमारी (18), पिता नंद जी मल्लाह, पर गोली चला दी। गोली लगते ही दुल्हन गंभीर रूप से घायल होकर मंच पर गिर पड़ी।

दुल्हन की हालत गंभीर 

परिजनों और स्थानीय लोगों ने घायल दुल्हन को तत्काल बक्सर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। परिवार का आरोप है कि आरोपी युवक दुल्हन का पड़ोसी है और वह उससे एकतरफा प्रेम करता था। शादी तय होने के बाद से वह नाराज था और पहले भी विरोध जता चुका था। पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को प्रेम-प्रसंग से जुड़ा मानकर जांच कर रही है।

इलाके में पसरा मातम 

घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने के साथ प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ शुरू की। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। इस वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। जहां कुछ देर पहले तक शहनाइयां गूंज रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बक्सर से संदीप वर्मा की रिपोर्ट