पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान की मनाई गई छठी पुण्यतिथि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया नमन

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान की मनाई गई छठ
पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान की मनाई गई छठी पुण्यतिथि- फोटो : बाल मुकुंद कुमार

Bhagalpur : जिले में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संस्थापक, महान सामाजिक न्याय के पुरोधा एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रद्धेय स्वर्गीय रामविलास पासवान की छठी पुण्यतिथि गुरुवार को अलीगंज स्थित संतोष साह के आवास पर अत्यंत श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोजपा (रामविलास) भागलपुर के जिलाध्यक्ष सुबोध पासवान ने की। इस अवसर पर मौजूद सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय पासवान के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके विचारों को याद किया।


वरिष्ठ नेताओं ने स्वर्गीय रामविलास पासवान के योगदान को किया नमन

कार्यक्रम में पार्टी की प्रदेश महासचिव संगीता तिवारी, प्रदेश सचिव सप्त ऋषि पांडे, प्रदेश प्रवक्ता अंशु प्रियंका मिश्रा, आईटी सेल प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, पंचायती राज जिलाध्यक्ष अमित पासवान, व्यावसायिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष योगेश साह, संसदीय जिलाध्यक्ष नीरज तिवारी, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष बेलाल और पूर्व नगर अध्यक्ष संतोष साह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वक्ताओं ने स्वर्गीय रामविलास पासवान द्वारा वंचितों, शोषितों और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के हक के लिए किए गए अभूतपूर्व कार्यों को याद किया।


विभिन्न प्रकोष्ठों और प्रखंडों के अध्यक्षों की रही गरिमामयी उपस्थिति

श्रद्धांजलि सभा में जिला उपाध्यक्ष हेमंत चौधरी, राहुल कुलकर्णी, दमन साहू, रूपा कुमारी, भानु शेखर, मंजीत कुशवाहा, नीरज कुमार, जिला महासचिव वर्षा रानी, जिला सचिव सुमन कुमार एवं रौशन राजपूत समेत सभी प्रखंड अध्यक्षों आजाद कुमार पासवान, डॉ. दुर्गेश कुमार, सागर सिंह राजपूत, संजीव कुमार मंडल, सौरभ साह, बिपिन पासवान, नीतीश पासवान, राजीब कुमार व उर्मिला कुमारी सहित विभिन्न पंचायतों के अध्यक्ष और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


श्रद्धांजलि सभा के दौरान पार्टी से जुड़े दर्जनों नए सदस्य

पुण्यतिथि कार्यक्रम के दौरान स्वर्गीय रामविलास पासवान के विचारों और पार्टी की नीतियों में विश्वास व्यक्त करते हुए दर्जनों लोगों ने लोजपा (रामविलास) की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। पार्टी पदाधिकारियों ने सभी नए सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत किया और संगठन को धरातल पर और अधिक मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों पर तत्परता से काम करने का संकल्प लिया।


बालमुकुंद की रिपोर्ट