भारतीय रेलवे की बिहार को बड़ी सौगात, भागलपुर सहित 20 स्टेशनों पर लगेगा यह अत्याधुनिक सिस्टम, देखिये लिस्ट

इस योजना के तहत भागलपुर–किऊल रेलखंड के कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर आधुनिक और विश्वस्तरीय सिग्नलिंग प्रणाली विकसित की जाएगी।

Bhagalpur-Malda Railway Division
Bhagalpur-Malda Railway Division- फोटो : news4nation

Rail News :  भारतीय रेलवे ने भागलपुर और मालदा रेल मंडल के यात्रियों के लिए बड़ी सौगात दी है। रेलवे ने दोनों मंडलों के 20 स्टेशनों पर अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग (Electronic Interlocking-EI) सिस्टम स्थापित करने की महत्वाकांक्षी परियोजना को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना पर करीब 274 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।


इस योजना के तहत भागलपुर–किऊल रेलखंड के कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर आधुनिक और विश्वस्तरीय सिग्नलिंग प्रणाली विकसित की जाएगी। इनमें गनगनिया, जमालपुर, दशरथपुर, धरहरा, मसूदन, अभयपुर, कजरा, उरैन और धनौरी समेत अन्य स्टेशन शामिल हैं। इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली लागू होने के बाद ट्रेनों का संचालन पूरी तरह आधुनिक, सुरक्षित और अधिक दक्ष बनाया जाएगा।


रेलवे अधिकारियों के अनुसार, नई प्रणाली के जरिए सिग्नल और प्वाइंट्स का संचालन स्वचालित एवं कंप्यूटरीकृत होगा, जिससे मानवीय त्रुटियों की संभावना काफी कम हो जाएगी। इसके साथ ही ट्रेनों की आवाजाही पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित और सुचारु होगी।


इस परियोजना के पूरा होने के बाद ट्रेनों के परिचालन में गति और समयपालन में भी सुधार आने की उम्मीद है। आधुनिक सिग्नलिंग प्रणाली के कारण ट्रेनों के संचालन में होने वाली अनावश्यक देरी कम होगी और रेल सेवाओं की विश्वसनीयता तथा दक्षता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।


रेलवे का मानना है कि यह परियोजना रेलवे के आधुनिकीकरण की दिशा में एक अहम कदम साबित होगी। इससे भागलपुर और मालदा रेल मंडल के लाखों यात्रियों को अधिक सुरक्षित, तेज और भरोसेमंद रेल सेवा का लाभ मिलेगा। साथ ही भविष्य में बढ़ते रेल यातायात को बेहतर ढंग से संचालित करने में भी यह तकनीक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।