Bhagalpur child kidnapping: सोशल मीडिया पर फैली बच्चा अपहरण की खबर निकली गलत, भागलपुर पुलिस ने किया खंडन

Bhagalpur child kidnapping: भागलपुर के घोगा में तीन बच्चों के अपहरण की सोशल मीडिया खबर निकली झूठी। पुलिस ने जांच के बाद किया खंडन, क्षेत्र में स्थिति सामान्य।

Bhagalpur child kidnapping
बच्चों के अपहरण की खबर निकली झूठी!- फोटो : social media

Bhagalpur child kidnapping:  भागलपुर जिले के घोगा थाना क्षेत्र में तीन बच्चों के अपहरण की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गई थी। इस खबर के बाद इलाके में डर और चिंता का माहौल बन गया। कई लोग बिना पुष्टि किए इस जानकारी को आगे साझा कर रहे थे।

मामले को गंभीरता से लेते हुए घोगा थाना अध्यक्ष ने तुरंत जांच शुरू कराई। पुलिस टीम ने इलाके में जाकर छानबीन की और सभी तथ्यों की जांच की। जांच के बाद पुलिस ने साफ किया कि तीन बच्चों के अपहरण की खबर पूरी तरह गलत और भ्रामक है। थाना स्तर पर ऐसी कोई घटना दर्ज नहीं हुई है।

पुलिस ने लोगों से की अपील

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी खबर को सोशल मीडिया पर साझा करने से पहले उसकी सही जानकारी जरूर लें। बिना पुष्टि की खबरें फैलाने से अफवाह फैलती है और लोगों में बेवजह डर का माहौल बनता है। स्थानीय प्रशासन ने कहा है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। अगर किसी को कोई संदेह या जानकारी मिलती है, तो सीधे पुलिस से संपर्क करें।

भागलपुर से balmukund kumar कि रिपोर्ट