Gopal Mandal son: पूर्व विधायक गोपाल मंडल के बेटे 18 मई से लापता, परिवार ने मांगी मदद

Gopal Mandal son: पूर्व विधायक गोपाल मंडल के बेटे तरुण कुमार नीरज 18 मई से लापता हैं। परिवार ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर लोगों से मदद की अपील की।

Gopal Mandal son
गोपाल मंडल परिवार की चिंता बढ़ी- फोटो : social media

Gopal Mandal son: गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक गोपाल मंडल के पुत्र तरुण कुमार नीरज सोमवार से लापता हैं। परिवार के लोग लगातार उनकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनका कोई पता नहीं चल पाया है। इस घटना के बाद परिवार काफी परेशान है और लोगों से मदद की अपील कर रहा है।

जानकारी के अनुसार, तरुण कुमार नीरज 18 मई को दोपहर करीब 2 बजकर 18 मिनट पर बरारी स्थित न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के अपने घर से निकले थे। उस समय उन्होंने व्हाइट और ब्लैक रंग की शर्ट तथा ट्राउजर पहन रखा था। उनके गले में हेडफोन था और कंधे पर एक साइड बैग भी था।

परिवार ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से मदद मांगी

परिजनों के मुताबिक, शाम करीब 4 बजे के बाद उनका मोबाइल फोन बंद हो गया। इसके बाद से परिवार का उनसे कोई संपर्क नहीं हो सका। काफी खोजबीन के बाद भी जब कोई जानकारी नहीं मिली तो परिवार ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से मदद मांगनी शुरू की। परिजनों ने एक वीडियो जारी कर आम लोगों से अपील की है कि अगर किसी को भी तरुण कुमार नीरज के बारे में कोई जानकारी मिले, तो तुरंत मोबाइल नंबर 9304916998 पर सूचना दें। परिवार और रिश्तेदार लगातार उनकी तलाश में जुटे हुए हैं। मामले को लेकर इलाके में भी चिंता का माहौल बना हुआ है।