Bihar News : सीएम नीतीश ने वाल्मीकिनगर को दी करोड़ों के योजनाओं की सौगात, विदाई की अटकलों के बीच 'निशांत' को सीएम बनाने की उठी मांग

Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वाल्मीकिनगर पहुंचे. जहाँ उन्होंने करोड़ों के विकास योजनाओं की सौगात दी है. वहीँ उनके यात्रा के दौरान निशांत को सीएम बनाने की मांग भी उठी......पढ़िए आगे

Bihar News : सीएम नीतीश ने वाल्मीकिनगर को दी करोड़ों के योजना
विकास की सौगात - फोटो : SOCIAL MEDIA

BAGAHA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार कों भारत नेपाल सीमा पर स्थित पर्यटन नगरी बाल्मीकि नगर पहुंचे। जहां उन्होंने ने प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं को पूरा करते हुए पश्चिम चंपारण जिला को बड़ी सौगात दीं। सीएम ने बिहार के इकलौते वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में पर्यटन के बढ़ावा को लेकर एक बार फिर अपनी संजीदगी दुहराई। लिहाजा करोड़ों कि योजनाओं में दोन नहर पथ समेत लव कुश पार्क का लोकार्पण किया।

दरअसल पटना से हवाई मार्ग के जरिए सीएम नीतीश पर्यटन नगरी वाल्मीकिनगर हवाई अड्डा पहुंचे। जहां पार्टी कार्यकर्ताओं और अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। हवाई अड्डा से जाकर मुख्यमंत्री गंडक बराज़ स्थित दो नहर शाखा सेवा सड़क के पुनर्स्थापना कार्य स्थल का निरीक्षण किया। बाद में सीएम अपने निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक वें लव कुश पार्क पहुंचे। जहां जीविका दीदी समूह कि महिलाओं से मुलाक़ात क़र उनके हाल जाना। लव कुश पार्क से सीएम कार्यक्रम स्थल वाल्मीकि सभागार पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने VTR के डिवीजन 2 स्थित एक पर्यटन केंद्र का शिलान्यास किया। वहीं गिद्ध संरक्षण केंद्र गोंनौली और चिउटाहां का भी उद्घाटन सीएम के हाथों किया गया। इसके साथ हीं मुख्यमंत्री ने जंगल सफारी वाहन कों हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उम्मीद जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री के इस यात्रा से इको टूरिज्म के बढ़ावा को लेकर जो सौगात मिले हैं उससे आने वाले दिनों में पर्यटन को पंख लगेगा।

बता दें की बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी सारी यात्राओं की शुरुआत पश्चिम चंपारण जिला के इसी धरती से किए हैं जिसमें प्रगति यात्रा में किए गए घोषणाओं कों पूरा किया जा रहा है। इस बार सीएम के राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद अटकलें तेज हैं कि वें 14 अप्रैल तक बिहार के मुख्यमंत्री पद को त्याग सकते हैं। इसी बीच राजनीति में एक नया मोड़ आ गया है। जब जेडीयू की ओर से निशांत कुमार को नीतीश के बाद बिहार के भविष्य के रूप में देखा जा रहा है। इतना ही नहीं जेडीयू कार्यकर्ताओं द्वारा सीएम के बेटे निशांत कुमार को बिहार का मुख्यमंत्री बनने तक की मांग कर दी गई है। 

हालांकि पूर्व जेडीयू विधायक रिंकू सिंह नें भी यह मांग दुहराई है। लेकिन कहा है कि फ़ैसला निशांत कुमार को लेना है कि वें मुख्यमंत्री बनेंगे या नहीं। वहीं जीविका दीदी समूह कि महिलाएं भावुक होकर सीएम के इस यात्रा कों बतौर मुख्यमंत्री आख़िर यात्रा होने पर दुःख जताते हुए कहा कि उनके साथ कार्य यादगार रहा। नीतीश भैया नें बहन कि उपाधि देकर सम्मान दिया। अब चाहें जो कोई भी बिहार का मुख्यमंत्री बने। वह भी महिलाओं के सम्मान औऱ स्वाभिमान की बात करें ऐसा सीएम चाहिए।

नागेन्द्र की रिपोर्ट