Bettiah Vigilance action: बेतिया में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! 5 लाख रिश्वत लेते शिक्षा विभाग के JE गिरफ्तार
Bettiah Vigilance action: बेतिया में विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई की है। शिक्षा विभाग के जेई रोशन कुमार 5 लाख रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। 57 लाख के काम के भुगतान के बदले मांगी थी 10% घूस मांगा गया था।
Bettiah Vigilance action: बेतिया (पश्चिम चंपारण) में विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शिक्षा विभाग के जूनियर इंजीनियर (JE) रोशन कुमार को 5 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है।जानकारी के मुताबिक, रोशन कुमार एक संवेदक (ठेकेदार) से 57 लाख रुपये के काम के भुगतान के बदले 10 प्रतिशत यानी करीब 5 लाख रुपये रिश्वत मांग रहे थे। संवेदक ने इसकी लिखित शिकायत विजिलेंस विभाग में की थी।
शिकायत की जांच के बाद निगरानी टीम ने जाल बिछाया और बेतिया जिला शिक्षा कार्यालय के पास रोशन कुमार को पैसे लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।गिरफ्तारी के बाद उनसे पूछताछ की गई और फिर टीम उन्हें अपने साथ पटना ले गई।
निगरानी टीम की पिछली कार्रवाई
गौरतलब है कि पिछले साल भी निगरानी टीम ने जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत प्रवीण को लाखों रुपये के साथ गिरफ्तार किया था। एक साल के अंदर शिक्षा विभाग में यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है।
प•चम्पारण बेतिया आशिष कुमार