रुको, भाग काहे रही हो... महिलाओं पर खूब भड़के सीएम नीतीश, बंद करने की दे दी धमकी फिर तो

 Nitish Kumar
Nitish Kumar- फोटो : news4nation

Nitish Kumar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को कुछ ऐसा रूप दिखाया कि हर कोई हैरान हो गया. वे समृद्धि यात्रा के दौरान बेगूसराय गए तो मंच से अपनी सरकार की उपलब्धियों को बता रहे थे. हालांकि जैसे ही वे बोलना शुरू किए उसके ठीक बाद वहां मौजूदा भीड़ में कई लोग और खासकर महिलाएं वहां से जाने लगी. यह देखते ही नीतीश कुमार भड़क गए. उन्होंने भरे मंच से ऐसे लोगों को टोकते हुए कहा कि 'काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? यहां तक कि उनके टोकने के बाद भी जब महिलाओं का जाना नहीं रुका तब उन्होंने फिर से कहा 'देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है'. सीएम नीतीश के बोलने के बाद भीड़ फिर से रुक गई और लोग अपनी जगह से उनको सुनते रहे. 


वहीं सीएम नीतीश ने बताया कि 24 नवम्बर 2005 को उनके मुख्यमंत्री बनने के पहले तक बिहार की स्थिति ऐसी थी कि लोग शाम के बाद घर से बाहर नहीं निकलते थे. लेकिन अब राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से सुधर गई है. उन्होंने राज्य में महिला सशक्तिकरण, धार्मिक सौहार्द, ढांचागत विकास, शिक्षा में सुधार, नौकरी और रोजगार के नए अवसर सहित सड़कों, अस्पतालों में हुए बेहतर काम को अपनी सरकार की बड़ी उपलब्धियां बताया. 


उन्होंने बेगूसराय में बड़े स्तर पर औद्योगिक निवेश होने को अपनी सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया. साथ ही केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में निवेश के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे काम को बिहार के विकास में उल्लेखनीय प्रगति करार दिया. सीएम नीतीश ने कहा कि आज बिहार के किसी भी कोने से पटना जाना बेहद आसन हो गया. राज्य में महिलाओं को जीविका सहित अन्य योजनाओं से बड़े स्तर पर लाभ मिला है. महिलाओं को आरक्षण का लाभ मिलने से राज्य में प्रगति हुई है. 


वहीं इसके पहले उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में भी बिहार में काम होगा. राज्य में नीतीश कुमार के सीएम बनने के बाद से कई प्रकार से काम हुए. बिहार आज विकास के उच्च पायदान पर है. केंद्र की मोदी सरकार और बिहार की नीतीश सरकार आज डबल इंजन की सरकार के रूप में काम कर रही है. इससे बिहार नए विकास पथ पर है.