सीएम नीतीश के हेलीपैड के पास बड़ी सुरक्षा चूक! जान बचाकर भागे पुलिसवाले, मची अफरातफरी

नीतीश कुमार की सुरक्षा के लिए बनाए गए प्रतिबंधित क्षेत्र में शनिवार को एक ऐसा मामला हुआ जिसे सुरक्षा चूक का बड़ा मामला माना गया.

 Lapse in CM Nitish's security
Lapse in CM Nitish's security- फोटो : news4nation

 Lapse in CM Nitish's security : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सुरक्षा घेरे में चूक का एक बड़ा मामला शनिवार को सामने आया. सुरक्षा चूक से जुड़ा यह मामला बेगूसराय में हुआ. सीएम नीतीश समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण के आखिरी दिन बेगूसराय और शेखपुरा के दौरे पर हैं. बेगूसराय में उनके हेलीकॉप्टर को उतारने के लिए बने हेलीपैड के पास सुरक्षा चूक की वजह से अफरातफरी मच गई. यहां तक कि पुलिसकर्मियों को जान बचाकर भागने की नौबत आ गई. 


दरअसल, बेगूसराय में जिस जगह पर हेलीपैड बना था वहां बांस-बल्लों से पूरे परिसर की बेरिकेटिंग की गई थी. यहां तक कि बिना अनुमति के किसी को उस प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति भी नहीं दी गई. वहीं बड़ी संख्या में पुलिसवालों की ड्यूटी लगाई क्योंकि सीएम नीतीश का हेलीकॉप्टर कुछ ही समय में वहां उतरने वाला था. इसी बीच एक ऐसी घटना हुई कि सबके होश उड़ गए और पुलिसवालों को जान बचाकर भागना पड़ा. 


हेलीपैड के प्रतिबंधित इलाके के पास कहीं से एक आवारा सांड आ गया. उसने देखते ही देखते वहां अफरातफरी मचा दी. यहां तक कि जब पुलिसवालों ने आवारा सांड को भगाने की कोशिश की तो उसने उन्हें खदेड़ना शुरू कर दिया. पुलिसवाले अपनी जगह से तेजी से भागने लगे और सांड उनके पीछे दौड़ता रहा. बड़ी मुश्किल से पुलिसकर्मी सांड के हमले से खुद को बचा पाए. वहीं सांड बेखौफ होकर कुछ समय तक इधर उधर घूमता रहा. बाद में वह वहां से दूर गया तो पुलिसवालों ने राहत की सांस ली. 

वहीं गनीमत रही कि जब सांड वहां तांडव मचा रहा था तब नीतीश कुमार का हेलीकॉप्टर वहां लेंड नहीं किया था. हालांकि बड़ी संख्या में एनडीए के नेता और पुलिस-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे. ऐसे में सांड के आ जाने से हुई इस सुरक्षा चूक ने सबको हैरान कर दिया. वहीं सांड के वहां से दूर भागने के बाद पुलिस वालों को चैन मिला. साथ ही आवारा मवेशी के इस आंतक ने सबको हैरान कर दिया.

रंजन की रिपोर्ट