Banka liquor seizure: बांका में गिट्टी लदे हाइवा से 386 पेटी विदेशी शराब बरामद, 40 लाख कीमत, ड्राइवर गिरफ्तार

Banka liquor seizure: बांका जिले के बौंसी थाना पुलिस ने गिट्टी लदे हाइवा से 40 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद हुई है। इस दौरान चालक गिरफ्तार हो चुका है।

Banka liquor seizure
हाइवा से विदेशी शराब बरामद- फोटो : news4nation

बांका जिला के बौंसी थाना के  पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। पुलिस ने गिट्टी लदे एक हाइवा वाहन से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है। इस दौरान पुलिस ने हाइवा चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस को सूचना मिली थी कि गिट्टी लदे हाइवा के माध्यम से भारी मात्रा में विदेशी शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही बौंसी थानाध्यक्ष   इंस्पेक्टर राज रतन के नेतृत्व में टीम गठित कर थाना क्षेत्र के सांझोतरी के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान एक संदिग्ध हाइवा को रोका गया।

वाहन की तलाशी में मिली शराब

वाहन की तलाशी ली गई तो ऊपर गिट्टी और नीचे छिपाकर रखी गई 386 पेटी विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही हाइवा को जब्त कर लिया और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू  किया जा रहा है गिरफ्तार चालक की पहचान नवादा जिले के पिपरतांती निवासी बलवीर यादव के पुत्र राजेश कुमार के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से लाई जा रही थी और कहां पहुंचाई जानी थी।

पुलिस की कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। तस्करी में संलिप्त अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान तेज कर दिया गया है। बौंसी पुलिस की इस कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट