Bihar Crime: डबल मर्डर के आरोपी को पुलिस ने हथकड़ी लगाकर सरेआम पूरे बाजार में घुमाया, कोर्ट में किया पेश
Bihar Crime: भोजपुर जिले में एक बार फिर से हत्या के आरोपित को पुलिस ने हथकड़ी लगाकर सरेआम पूरे बाजार में घुमाया और परेड करते हुए बिहार न्यायालय आरा ले गई
Bihar Crime: भोजपुर जिले में एक बार फिर से हत्या के आरोपित को पुलिस ने हथकड़ी लगाकर सरेआम पूरे बाजार में घुमाया और परेड करते हुए बिहार न्यायालय आरा ले गई, मामला भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के रम डिहरा गांव में हुए दो लोगों की हत्या में पकड़े गए मुख्य आरोपित रितेश यादव से जुड़ा हुआ है जहां की दीपावली की रात शराब बेचने के विवाद को लेकर गाड़ी से कुल नौ लोगों को रौंद दिया गया था ।
रौंदने की इस घटना में 7 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए एवं दो लोगों की मौत हो गई। घटना में इस गांव के दो भाई कमलेश यादव एवं दिनेश यादव की पिटाई के बाद गाड़ी से रौंद कर हत्या कर दी गई। इसी मामले को लेकर बिहिया थाना पुलिस के द्वारा इस मामले के मुख्य अभियुक्त रितेश यादव को गिरफ्तार किया गया था और उसको गिरफ्तार करने के बाद पुलिस के द्वारा हथकड़ी लगाकर रोड पर गुंडा परेड कराया गया।
थाना परिसर से लेकर पूरे सब्जी बाजार मुख्य मार्केट होते हुए आरोपी रितेश यादव को पुलिस सड़क पर परेड करते हुए ले गई ताकि लोग देख सके कि आखिर भोजपुर पुलिस कानून को हाथ में लेने वाले एवं अपराध करने वाले लोगों के साथ कैसा सलूक करती है।
इस घटना के दोहरे हत्याकांड के आरोपी रितेश यादव को पुलिस परेड कराते हुए कोर्ट ले गई। इस माजरा को देखकर बिहिया बाजार के लोग समझ नहीं पाए कि आखिर मामला क्या है लेकिन बाद में लोगों ने देखा कि पुलिस एक हत्या के आरोपित को परेड करते हुए ले जा रही है यानी सीधे तौर पर भोजपुर पुलिस लोगों के बीच में संदेश देने का प्रयास कर रही है कि जो भी अपराध करेगा उसको किसी भी हालत में बक्सा नहीं जाएगा
रिपोर्ट- आशीष कुमार