Bihar News : आतंकी साजिश के आरोप में भोजपुर से हर्ष ओझा को गिरफ्तार कर ले गयी लुधियाना पुलिस, गाँव में पसरा सन्नाटा

Bihar News : आतंकी साजिश के आरोप में भोजपुर से नाबालिग हर्ष ओझा को लुधियाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इसके बाद हर्ष ओझा के गाँव में सन्नाटा पसरा है......पढ़िए आगे

Bihar News : आतंकी साजिश के आरोप में भोजपुर से हर्ष ओझा को ग
हर्ष ओझा गिरफ्तार - फोटो : SOCIAL MEDIA

ARA : पाकिस्तान संचालित आईएसआई साजिश में गिरफ्तार कल्याणपुर गांव निवासी हर्ष ओझा के घर का दरवाजा पूरे दिन बंद रहा। घर के आसपास शनिवार के दिन में करीब 1 बजे के आसपास पूरी तरह अगल-बगल में सन्नाटा था। कोई दिख नहीं रहा था। घर के बगल में एक महिला मिली, उनसे हर्ष ओझा के बारे में पूछने पर उसने बताया कि वह हमारे परिवार के नहीं हैं हम कुछ भी नहीं जानते, इतना कह कर आगे बढ़ गई। गांव में भी कोई भी व्यक्ति खुलकर हर्ष ओझा के बारे में बताने से परहेज करते रह गए। 

हर्ष ओझा को पंजाब के लुधियाना पुलिस पाकिस्तान समर्थित आईएसआई आतंकी मॉडल में संलिप्तता के आधार पर गिरफ्तार कर ले गई है। लुधियाना पुलिस को राजस्थान के फरजिल्का के दो आरोपी दीपू और रामलाल के एनकाउंटर होने के बाद हर्ष ओझा के बारे में जानकारी मिली थी। दोनों ने लुधियाना पुलिस को बताया था कि जसवीर उर्फ चौधरी के निर्देश पर चीनी हैंड ग्रेनेड की डिलीवरी लेने के लिए आए थे। 

इन हैंड ग्रेनेड का इस्तेमाल पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और बिहार तक पहुंचाना और अराजकता फैलाना था। इसके बाद लुधियाना पुलिस फिरोजपुर के शमशेर सिंह हरियाणा के अजय और बिहार के हर्ष ओझा को भी गिरफ्तार कर ले गई। 

पुलिस के पास भी हर्ष ओझा की गतिविधि को देखकर पूर्व में ही शिकायत किया गया था। इस तरह की बात ग्रामीणों के द्वारा बताई गई है। ग्रामीणों के द्वारा बताएं अनुसार हर्ष नाबालिग है और उसका जन्म 2011 में हुआ है। जबकि लुधियाना पुलिस के अनुसार हर्ष ( 20- वर्ष )का है। बिहिया थाना क्षेत्र के बेलवानिया बाजार पर खाद्य व्यवसाय उदय शंकर सिंह पर की गई फायरिंग की घटना में भी हर्ष ओझा का नाम चर्चा में था। हालांकि पुलिस के द्वारा अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गई है। लुधियाना पुलिस के अनुसार हर्ष ओझा ग्रेनेड फेंकने में एक्सपर्ट है विदेशी हैंडलर ने हर्ष ओझा को ट्रेनिंग दिया था।

आरा से आशीष की रिपोर्ट