Bhojpur Traffic Police: भोजपुर में नाबालिग ड्राइविंग पर बड़ा एक्शन! अभिभावकों पर लगेगा 25 हजार तक जुर्माना

Bhojpur Traffic Police: भोजपुर में नाबालिगों के वाहन चलाने पर यातायात पुलिस सख्त होगी। अभिभावकों पर 25 हजार रुपये तक जुर्माना और कानूनी कार्रवाई हो सकती है। जानें नए चेकिंग अभियान की पूरी जानकारी।

Bhojpur Traffic Police

Bhojpur Traffic Police: भोजपुर में नाबालिग बच्चों के वाहन चलाने के मामलों को लेकर यातायात पुलिस अब सख्ती करने की तैयारी में है। यातायात डीएसपी मनोज कुमार सुधांशु ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि नाबालिगों को वाहन चलाने की अनुमति देने वाले अभिभावकों पर भी कार्रवाई की जाएगी।


डीएसपी के अनुसार, ऐसे मामलों में अभिभावकों पर 25 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। इसके साथ ही परिवार के सदस्यों को बुलाकर यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी जाएगी। जरूरत पड़ने पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।


चौक-चौराहों पर चलेगा चेकिंग अभियान


यातायात पुलिस शहर के अलग-अलग चौक-चौराहों और प्रमुख जगहों पर जांच अभियान चलाएगी। इस दौरान बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने वालों, नाबालिगों के वाहन चलाने और दूसरे यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि इस अभियान का मुख्य मकसद सड़क हादसों को कम करना और नाबालिगों के वाहन चलाने पर रोक लगाना है। साथ ही लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना भी अभियान का हिस्सा है।


अभिभावकों से बच्चों को वाहन न देने की अपील


यातायात डीएसपी ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने नाबालिग बच्चों को बाइक, स्कूटी या कोई अन्य वाहन चलाने की अनुमति न दें। नियम तोड़ने पर केवल बच्चे ही नहीं, बल्कि उनके माता-पिता या अभिभावक भी कार्रवाई के दायरे में आ सकते हैं। उन्होंने वाहन चालकों से हेलमेट पहनने और कार चलाते समय सीट बेल्ट लगाने की अपील की। साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन से जुड़े जरूरी कागजात साथ रखने को कहा।

रिपोर्टर आशीष कुमार भोजपुर आरा