Ara massive fire: आरा में आग का कहर, 200 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, किसान बर्बाद
Ara massive fire: आरा के शाहपुर इलाके में भीषण आग से 200 बीघा जमीन में लगी गेहूं की फसल जलकर खाक हो चुकी है। इस घटना से किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है।
Ara massive fire: आरा जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के रुद्रनगर, बनाही और बनकट बधार इलाके में बड़ी आग लगने की घटना सामने आई है। इस आग में 3 गांवों में मौजूद 200 बीघा खेतों में खड़ी गेहूं की तैयार फसल पूरी तरह जलकर राख हो गई।आग इतनी तेज थी कि कुछ ही समय में कई एकड़ में फैली फसल इसकी चपेट में आ गई। किसानों ने महीनों की मेहनत से फसल तैयार की थी, लेकिन यह सब देखते ही देखते खत्म हो गया। इससे किसानों को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है।
घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोगों ने तुरंत प्रशासन और दमकल विभाग को सूचना दी। इसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम तेजी से शुरू किया गया। फिलहाल दमकल कर्मी और प्रशासन मिलकर आग को काबू में करने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि यह और खेतों तक न फैल सके।
फसल कटने से पहले हादसा
शाहपुर थाना अध्यक्ष राजेश मालाकार भी मौके पर मौजूद हैं और खुद पूरे बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं। उनके साथ स्थानीय लोग भी आग बुझाने में मदद कर रहे हैं। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब गेहूं की फसल कटने के लिए पूरी तरह तैयार थी। किसान अपनी फसल को लेकर खुश थे, लेकिन अचानक लगी इस आग ने उनकी उम्मीदों को बड़ा झटका दे दिया।
रिपोर्टर आशीष कुमार भोजपुर आरा