Ara Makeup: आरा में न्यू ट्रेंड्स मेकअप एंड सैलून का फ्री कैंप सफल, 10 दिनों में दर्जनों छात्राएं बनीं मेकअप आर्टिस्ट

Ara Makeup: आरा में 10 दिन का फ्री मेकअप ट्रेनिंग कैंप सफलतापूर्वक खत्म हो गया। लड़कियों ने मेकअप की नई तकनीकें सीखी और पाया सर्टिफिकेट।

Ara Makeup
आरा में न्यू ट्रेंड्स मेकअप- फोटो : news4nation

Ara Makeup: आरा शहर के कतिरा मोड़ पर स्थित न्यू ट्रेंड्स मेकअप एंड सैलून में आयोजित 10 दिन का फ्री मेकअप ट्रेनिंग कैंप अब सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। इस कैंप में शहर की कई लड़कियों ने हिस्सा लिया और मेकअप से जुड़ी नई-नई चीजें सीखीं। इस ट्रेनिंग का मकसद लड़कियों को हुनर सिखाकर उन्हें आगे बढ़ने का मौका देना था।

इस पूरे कैंप को मेकअप आर्टिस्ट खुशबू कुमारी ने आयोजित किया था। उन्होंने छात्राओं को बिल्कुल शुरुआत से लेकर एडवांस लेवल तक मेकअप करना सिखाया। उन्होंने बताया कि आजकल मेकअप का चलन बहुत तेजी से बढ़ रहा है, ऐसे में अगर लड़कियों को सही ट्रेनिंग मिले तो वे इसे अपने करियर के रूप में भी अपना सकती हैं।

कैंप के खत्म होने के बाद कार्यक्रम रखा गया

कैंप के खत्म होने के बाद रमना मैदान में एक छोटा सा कार्यक्रम रखा गया, जहां सभी छात्राओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। जब छात्राओं को सर्टिफिकेट मिला, तो उनके चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी। यह उनके लिए एक नई शुरुआत जैसा था। इस ट्रेनिंग में सलोनी पाठक, मनीषा कुमारी, सुमन कुमारी, खुशबू सिंह, निशा कुमारी, निशा गुप्ता, प्रिया कुमारी, अनामिका कुमारी, शिखा कुमारी, झुन्नी सिंह और वीणा कुमारी सहित कई छात्राओं ने भाग लिया। सभी ने मेकअप की नई तकनीकें सीखीं और अपने हुनर को बेहतर बनाया। खुशबू कुमारी ने कहा कि आगे भी इस तरह के फ्री ट्रेनिंग कैंप लगाए जाएंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा लड़कियां आत्मनिर्भर बन सकें और मेकअप के क्षेत्र में अपना भविष्य बना सकें।

आरा से आशीष की रिपोर्ट