Bihar Road Accident : भोजपुर में अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दो भाईयों को रौंदा, एक की मौके पर हुई मौत, दूसरा गंभीर रूप से हुआ जख्मी

Bihar Road Accident : भोजपुर में अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवा

ARA : भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के खरईचा गांव के समीप रविवार की देर शाम ट्रक ने तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे बाइक सवार मौसेरे भाइयों को रौंद दिया। हादसे में एक की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि उसका मौसेरा भाई मामूली रूप से जख्मी हो गया। वहीं घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। 

जानकारी के अनुसार मृतक कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी पन्नालाल राम का 18 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार है। वह इंटर का छात्र था। जबकि जख्मी चरपोखरी थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव निवासी मृतक का उसका मौसेरा भाई प्रिंस कुमार है। इधर, मृतक के छोटे भाई अमित कुमार ने बताया कि चरपोखरी थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव निवासी उसकी मौसी सीमा देवी की बेटी का तिलक आयर थाना क्षेत्र के भेड़री गांव जा रहा था। जिसको लेकर उसका बड़ा भाई नीतीश कुमार अपने मौसेरे भाई प्रिंस कुमार बाइक द्वारा तिलक में शामिल होने के लिए भेड़री गांव जा रहा था। 

उसी दौरान खरईचा गांव के समीप ट्रक ने उसके बाइक में टक्कर मार दी। जिसमे उसका बड़ा भाई नीतीश कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जबकि उसका मौसेरा भाई प्रिंस कुमार मामूली रूप से हो गया। तब परिजन द्वारा गंभीर हालत में नीतीश कुमार को आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया। इसके पश्चात पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया। 

बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व एक बहन में दूसरे स्थान पर था। उसके परिवार में मन मंजू देवी व एक भाई अमित कुमार एवं एक बहन लालती देवी है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। इस घटना के बाद मृतक की मां मंजू देवी परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

आशीष की रिपोर्ट