राहुल गांधी धरना पर बैठे, पैलेट गन पीड़ित का FIR दर्ज नहीं होने से बढ़ा बवाल, दिल्ली पुलिस स्टेशन के बाहर धरना

कांग्रेस की ओर से आरोप लगाया गया कि पुलिस ने मामले में FIR दर्ज करने से इनकार किया है। बताया जा रहा है कि FIR दर्ज नहीं होने से नाराज राहुल गांधी बाद में दिल्ली में DCP कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए।

Rahul Gandhi sits on dharna
Rahul Gandhi sits on dharna- फोटो : news4nation

Rahul Gandhi :  लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को पैलेट गन से घायल हुए युवक साहिल लोचव के साथ दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंचे। राहुल गांधी ने युवक को कथित तौर पर पैलेट गन से लगी चोटों के मामले में FIR दर्ज करने की मांग की। जानकारी के मुताबिक, 20 जुलाई को हुए प्रदर्शन के दौरान साहिल लोचव कथित तौर पर पैलेट गन की गोली से घायल हुए थे। इसी मामले में FIR दर्ज कराने की मांग को लेकर राहुल गांधी उन्हें अपने साथ लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचे।


पुलिस स्टेशन पहुंचने के दौरान राहुल गांधी के साथ साहिल लोचव के होने के कई दृश्य सामने आए। कांग्रेस की ओर से आरोप लगाया गया कि पुलिस ने मामले में FIR दर्ज करने से इनकार किया है। बताया जा रहा है कि FIR दर्ज नहीं होने से नाराज राहुल गांधी बाद में दिल्ली में DCP कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। उन्होंने पुलिस से पैलेट गन से घायल युवक के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू करने की मांग की।


इससे पहले शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में उस समय सियासी हलचल तेज हो गई, जब राहुल गांधी घायल युवक के साथ पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंचे। कांग्रेस का कहना है कि 20 जुलाई के प्रदर्शन के दौरान युवक को पैलेट गन से चोट लगी थी और इस मामले में पुलिस को FIR दर्ज कर कार्रवाई करनी चाहिए।


मामले को लेकर राहुल गांधी के पुलिस स्टेशन पहुंचने और इसके बाद धरने पर बैठने से दिल्ली की राजनीति में भी हलचल बढ़ गई है।