रातों रात में करोड़पति बना ड्राइवर,पत्नी ने ड्राइविंग करते पति को दी जानकारी तो खुशी से उछल पड़ा
Indian Driver: कहते हैं किस्मत जब मेहरबान होती है तो पल भर में फर्श से अर्श तक पहुंचा देती है। ....
Indian Driver: कहते हैं किस्मत जब मेहरबान होती है तो पल भर में फर्श से अर्श तक पहुंचा देती है। कुछ ऐसा ही हुआ शारजाह में काम करने वाले एक भारतीय ड्राइवर के साथ, जिसकी जिंदगी एक फोन कॉल ने पूरी तरह बदल दी। रातों-रात वह शख्स करोड़पति बन गया और खुशी के मारे उछल पड़ा।
दरअसल, संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह में पिकअप ड्राइवर के तौर पर काम करने वाले विभीश पल्लियाली पिछले करीब 15 साल से किस्मत आजमा रहे थे। हर महीने वह मशहूर बिग टिकट लॉटरी का टिकट खरीदते थे। कई बार टिकट खरीदा, मगर इनाम नहीं लगा। लेकिन इस बार उनकी तकदीर ने ऐसा पलटा खाया कि वह देखते ही देखते करोड़पति बन गए।
बताया जाता है कि फरवरी महीने में विभीश ने अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर लॉटरी का एक टिकट खरीदा था। जब ड्रॉ निकला तो उस टिकट ने करीब 30 करोड़ रुपये का जैकपॉट जीत लिया। हालांकि यह इनाम चार लोगों में बांटा जाएगा, लेकिन विभीश के हिस्से में भी करीब 10 करोड़ रुपये आए हैं।
सबसे दिलचस्प पल तब आया जब यह खबर उन्हें मिली। उस वक्त विभीश अपनी ट्रांसपोर्ट कंपनी की गाड़ी चला रहे थे। तभी लॉटरी कंपनी की तरफ से फोन आया और उन्हें बताया गया कि उनका टिकट जैकपॉट में सिलेक्ट हो गया है। पहले तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ। उन्हें लगा शायद कोई मजाक कर रहा है।
इसी बीच उनकी पत्नी ने इंटरनेट पर लॉटरी की वेबसाइट खोली और विनर्स की लिस्ट चेक की। जैसे ही वहां विभीश पल्लियाली का नाम दिखा, घर में खुशी का माहौल बन गया। पत्नी ने तुरंत पति को फोन करके यह खुशखबरी दी। खबर सुनते ही ड्राइविंग कर रहे विभीश खुशी से झूम उठे।
विभीश कहते हैं कि उन्होंने कभी उम्मीद नहीं छोड़ी। 15 साल तक लगातार टिकट खरीदते रहे और आखिरकार किस्मत ने मुस्कुरा ही दिया। अब उनका कहना है कि वह इस रकम से अपनी जिंदगी को सुकून से जीना चाहते हैं और जल्द ही भारत लौटकर अपने परिवार के साथ बसने का सपना पूरा करेंगे।सच ही कहा गया है कभी-कभी एक टिकट इंसान की पूरी तकदीर बदल देता है।