PM Modi YouTube Subscribers: डिजिटल दुनिया के सम्राट बने पीएम, नरेंद्र मोदी ने रचा इतिहास, YouTube पर 30 मिलियन सब्सक्राइबर पार
PM Modi YouTube Subscribers: भारतीय सियासत के डिजिटल मैदान में एक नया इतिहास दर्ज हो गया है।...
PM Modi YouTube Subscribers: भारतीय सियासत के डिजिटल मैदान में एक नया इतिहास दर्ज हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के पहले ऐसे नेता बन गए हैं, जिन्होंने YouTube पर 30 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हासिल कर लिए हैं। यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि वैश्विक राजनीति में डिजिटल दबदबे का ऐलान है। रैंकिंग के मुताबिक, इस फेहरिस्त में दूसरे नंबर पर मौजूद ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो के सब्सक्राइबर पीएम मोदी के मुकाबले महज एक-चौथाई हैं।
इतना ही नहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मुकाबले पीएम मोदी के सब्सक्राइबर सात गुना से ज्यादा हैं। यह फासला बताता है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उनका प्रभाव सिर्फ राष्ट्रीय नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी गूंजता है।
हाल ही में पीएम मोदी ने Instagram पर भी 100 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स का माइलस्टोन पार किया, और ऐसा करने वाले वे दुनिया के पहले नेता बने। 2014 में Instagram से जुड़ने वाले मोदी के फॉलोअर्स की तादाद अब कई बड़े वैश्विक नेताओं की कुल संख्या से भी आगे निकल चुकी है।
Instagram पर डोनाल्ड ट्रंप के 43.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जबकि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो के 15 मिलियन। ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा के 14.4 मिलियन, तुर्की के राष्ट्रपति रेजब तैयब एर्दोगन के 11.6 मिलियन और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली के 6.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
भारत के अंदर भी डिजिटल सियासत में मुकाबला दिलचस्प है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब 16.1 मिलियन फॉलोअर्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगभग 12.6 मिलियन फॉलोअर्स के साथ प्रमुख दावेदार बने हुए हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर यह बढ़त सिर्फ लोकप्रियता का पैमाना नहीं, बल्कि बदलती राजनीतिक रणनीति का प्रतीक है जहां स्क्रीन ही नया चुनावी मंच बन चुकी है।