असम विधानसभा चुनाव: बीजेपी ने जारी की पहली सूची, 88 उम्मीदवारों का ऐलान, एक दिन पहले ही कांग्रेस छोड़कर आए सांसद को भी दिया टिकट
असम विधानसभा में कुल 126 सीटें हैं, जिनके लिए चुनाव होना है। बीजेपी ने पहली सूची जारी कर चुनावी तैयारियों को तेज कर दिया है।
भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को असम विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 88 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, जिनमें मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा भी शामिल हैं। पार्टी ने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा को उनकी परंपरागत सीट जालुकबारी से उम्मीदवार बनाया है। वे इस सीट से लगातार छठी बार चुनावी मैदान में उतरेंगे।
सूची में एक दिलचस्प नाम प्रद्युत बोरदोलोई का भी है, जिन्होंने एक दिन पहले ही कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थामा था। पार्टी ने उन्हें दिसपुर सीट से उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा को भी टिकट दिया गया है। गौरतलब है कि असम विधानसभा में कुल 126 सीटें हैं, जिनके लिए चुनाव होना है। बीजेपी ने पहली सूची जारी कर चुनावी तैयारियों को तेज कर दिया है।




