अप्रैल में कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! DA बढ़ने से जेब होगी भारी, एकमुश्त एरियर का मिलेगा तोहफा, सैलरी में भी होगा बड़ा उछाल
Government Salary News: कर्मचारियों को अप्रैल में खुशखबरी का धमाका होने वाला है। सरकार DA में बढ़ोतरी के साथ तीन महीने का एरियर भी देने जा रही है, यहीं नहीं सरकारी मुलाजिमों की सैलरी में जबरदस्त उछाल तय माना जा रहा है....
Government Salary News: सियासी गलियारों में इन दिनों एक अहम चर्चा ज़ोर पकड़ रही है, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अप्रैल की तनख्वाह इस बार खास होने वाली है। वजह साफ है सरकार महंगाई भत्ते (DA) में इजाफे पर बड़ा फैसला ले सकती है। अगर ये एलान होता है, तो कर्मचारियों की जेब में न सिर्फ बढ़ा हुआ DA आएगा, बल्कि तीन महीने का एरियर भी एकमुश्त मिलने की पूरी उम्मीद है।
फिलहाल DA की दर 58 फीसदी पर कायम है, लेकिन जनवरी से जून 2026 की छमाही के लिए इसमें 2 से 3 फीसदी तक बढ़ोतरी का संभावना जतायी जा रही है। यानी नया DA 60 या 61 फीसदी तक पहुंच सकता है। आमतौर पर होली के आस-पास इस पर फैसला हो जाता है, मगर इस बार ताखीर ने सस्पेंस और बढ़ा दिया है।
अब माना जा रहा है कि मार्च की सैलरी में बढ़ोतरी शामिल होना मुश्किल है, लेकिन अप्रैल में इसका असर साफ दिख सकता है। इससे लाखों कर्मचारियों को महंगाई की मार से राहत मिलने की उम्मीद है। माहिरों का कहना है कि आठवें वेतन आयोग के लागू होने पर मौजूदा DA को बेसिक पे में मर्ज कर दिया जाएगा और नई गणना का सिलसिला शुरू होगा।
करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 65 लाख पेंशनर्स इस फैसले से सीधे तौर पर फायदा उठाएंगे। चूंकि बढ़ोतरी जनवरी 2026 से लागू मानी जाएगी, इसलिए जनवरी, फरवरी और मार्च का एरियर भी सैलरी के साथ मिलने की संभावना है।
बता दें कि सातवें वेतन आयोग का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को खत्म हो चुका है और एक जनवरी 2026 से आठवें वेतन आयोग को लागू माना जा रहा है। हालांकि इसकी पूरी सिफारिशें अभी तैयार नहीं हुई हैं। हुकूमत ने आयोग को 18 महीने का वक्त दिया है, जिसके बाद सैलरी स्ट्रक्चर में बड़े बदलाव की राह साफ हो सकती है।
अब सबकी निगाहें सरकार के उस ऐलान पर टिकी हैं, जो अप्रैल को मालामाल महीना बना सकता है।