बांकीपुर उपचुनाव: तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी वीणा मानवी का नामांकन रद्द, पहले हुई थी गिरफ्तारी

 Veena Manvis nomination cancelled
Veena Manvis nomination cancelled - फोटो : news4nation

Bankipur :   बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन जनवादी पार्टी (JJD) की उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन मंगलवार को रद्द कर दिया गया। निर्वाचन पदाधिकारी की ओर से नामांकन पत्रों की जांच के दौरान उनका नामांकन अमान्य घोषित किया गया। हालांकि, नामांकन रद्द किए जाने के कारणों की आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।


वीणा मानवी ने पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव की पार्टी के टिकट पर बांकीपुर विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया था। नामांकन दाखिल करने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें अदालत से जमानत मिल गई थी, जिसके बाद वह चुनावी प्रक्रिया में शामिल रहीं।


अब नामांकन रद्द होने के बाद बांकीपुर उपचुनाव का राजनीतिक समीकरण बदलता नजर आ रहा है। इस घटनाक्रम के बीच तेज प्रताप यादव पटना पटना समाहरणालय पहुंचे। हालांकि, उन्होंने इस दौरान मीडिया के सामने नामांकन रद्द होने के मुद्दे पर कोई विस्तृत प्रतिक्रिया नहीं दी।


वीणा मानवी के नामांकन रद्द होने के बाद अब इस मामले पर राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर तेज होने की संभावना है। वहीं, चुनाव आयोग की ओर से भी आगे की प्रक्रिया तय नियमों के अनुसार पूरी की जाएगी।