बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वाल्मीकिनगर में जदयू प्रत्याशी सुनील कुमार के नामांकन सभा में पहुंचे एनडीए के दिग्गज नेता, कहा आरक्षण पर गलत बयानबाजी कर रहा विपक्ष

वाल्मीकिनगर में जदयू प्रत्याशी सुनील कुमार के नामांकन सभा में पहुंचे एनडीए के दिग्गज नेता, कहा आरक्षण पर गलत बयानबाजी कर रहा विपक्ष

BETTIAH : पश्चिम चम्पारण के वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र संख्या 01 से एनडीए उम्मीदवार सुनील कुमार कुशवाहा ने आज अपना नामांकन पर्चा एडीएम सह जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष दाखिल किया। नामांकन दाखिल के बाद बेतिया में एक जन सभा का आयोजन किया गया। जिसमें बिहार सरकार के दोनो उपमुख्यमंत्री सम्राट सिंह, विजय कुमार सिन्हा, मंत्री श्रवण कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी , प•चम्पारण के भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर संजय जयसवाल, लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। 

इस दौरान सभा को संबोधित करते हुये जदयू उम्मीदवार सुनील कुमार कुशवाहा ने कहा की देश में रामराज्य व कानून का राज्य स्थापित करने के लिये व अबकी बार 400 पार करते हुये नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिये व बिहार को एक समृद्ध राज्य बनाने के लिये एनडीए गठबंधन के सभी प्रत्याशियो को जितना जरुरी है। वही सभा को संबोधित करते हुये राज्यसभा सांसद सतीशचंद्र दूबे ने कहा की रामराज्य की स्थापना के लिये प•चम्पारण व वाल्मीकिनगर सीट से एनडीए गठबंधन के प्रत्याशियो को जितना आवश्यक है। 

वही बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने संबोधित करते हुये कहा की देश को विश्व गुरु बनाने व आर्थिक दृष्टिकोण से एक समृद्ध देश बनाने के लिये नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिये एनडीए गठबंधन के प•चम्पारण से भाजपा उम्मीदवार डॉक्टर संजय जयसवाल और वाल्मीकिनगर से जदयू उम्मीदवार सुनील कुशवाहा को विजयी बनाने का काम करे। आज भारत का डंका पूरे विश्व मे बज रहा है। जहाँ कोविड के बाद अन्य देश का संतुलन बिगड़ रहा है वही हमारा भारत अर्थव्यवस्था के मामले में 13 वें स्थान से पांचवे स्थान पर आ गया है। हमारा भारत आर्थिक दृष्टिकोण से काफी आगे बढ रहा है। अब हमे पांचवे स्थान से तीसरे स्थान पर लाना है। उन्होने जनता को संबोधित करते हुये यह भी कहा की 2047 तक भारत एक विकसित देश की श्रेणी में आ जायेगा। आरक्षण के मुद्दे पर उन्होने कहा की विपक्षी के पास कोई मुद्दा नही है व दुष्प्रचार कर आरक्षण पर गलत बयान दे रहे है। जनता सब समझ रही है। जहाँ बिजली बिल में अधिक बिल की समस्या से निजात दिलाने के मुफ्त मे बिजली मुहैया कराने के लिये सोलर सिस्टम की व्यवस्था कर बिजली मुफ्त देने की व्यवस्था करने की बात कहा। 

वही सभा को संबोधित करते हुये लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने संबोधित करते हुये कहा की इस बार नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में भारत मे हो रहे लोकसभा चुनाव मे एनडीए गठबंधन 400 पार तो बिहार की सभी 40 सीटो पर एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी जीत रहे है। और भारत मे तीसरी बार नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बनने जा रहे है। आज भारत की अर्थ व्यवस्था मे काफी मजबूती आई है। 2047 तक एक विकसित भारत बनने जा रहा है। हमारे प्रधानमंत्री देश के करोड़ों जनता का ख्याल रखते हुये योजना बना रहे है और उसे धरातल पर उतारने का काम कर रहे है। कश्मीर से 370 धारा को हटा अखंड भारत बनाने का काम किया। 500 सालो से तंबू मे रह रहे भगवान श्रीराम को भी एक पक्का मकान बना उन्हे उसमे स्थापित करने का काम किया है।

बेतिया से आशीष की रिपोर्ट

Suggested News