बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शादी से लौट रहे चाचा भतीजे को ट्रक ने रौंदा, मौके पर हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

शादी से लौट रहे चाचा भतीजे को ट्रक ने रौंदा, मौके पर हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

SAHARSA: बिहार में सड़क दुर्घटना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन कई लोग सड़क हादसे में अपनी जान गंवा दे रहे हैं। ताजा मामला सहरसा का है। जहां सड़क हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक आपस में चाचा भतीजा बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि ट्रक ने दोनों चाचा-भतीजे को रौंद दिया। जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। 

दरअसल, घटना जलई ओपी क्षेत्र के भिलाई पुल के पास की है। बीती रात बारात से लौटते समय एक अज्ञात ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। इस घटना से मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया है। दोनों से शवों को पोस्टमार्ट के लिए भेजकर पुलिस छानबीन में जुट गई है। वहीं ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि दोनों की मौत मौके पर ही हो गई थी।

वहीं स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद मौके पर जलई ओपी की पुलिस पहुंची। आरंभिक जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। उसे पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों मृतक जमालपुर थाना क्षेत्र के मलय गांव के रहने वाले थे। 

उनकी पहचान  40 वर्षीय अमरजीत साह और 18 साल के कुंदन कुमार के रूप में हुई है। अमरजीत चाचा था जबकि कुन्दन उसका भतीजा था।  जानकारी के मुताबिक, रविवार को दोनों चाचा-भतीजा एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। बारात में खाना खाने के बाद दोनों बाइक से देर रात वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को रौंद डाला।

Suggested News