बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

यह आम नहीं खास चुनाव है... ये करिए नहीं तो पश्चाताप के सिवा कुछ हासिल नहीं होगा.... तीसरे चरण के मतदान के बीच अचानक क्यों चेताने लगे मनोज झा

यह आम नहीं खास चुनाव है... ये करिए नहीं तो पश्चाताप के सिवा कुछ हासिल नहीं होगा.... तीसरे चरण के मतदान के बीच अचानक क्यों चेताने लगे मनोज झा

PATNA: लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में 11 राज्यों की 93 सीटों पर मतदान शुरु हो गया है। तीसरे चरण के लिए वोटिंग बिहार, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल, दादरा और नगर हवेली/दमन और दीव, जम्मू-कश्मीर में हो रही है। इस चरण के चुनाव में कई दिग्गजों की किस्मत भी दांव है। बिहार की पांच लोकसभा सीट- झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, खगड़िया में वोटिंग हो रही है। वहीं मतदान के बीच राज्यसभा सांसद मनोज झा ने देश की जनता को चेताया है। मनोज झा ने कहा है कि अगर अब भी आप नहीं संभले तो पश्चाताप के सिवा कुछ हासिल नहीं होगा। 

आम नहीं खास है यह चुनाव

दरअसल, आज तीसरे चरण का मतदान हो रहा है। इसी बीच सभी पार्टियों के नेता अपने अपने स्तर से मतदाताओं से अपील कर रहे हैं कि वो घर से निकले और मतदान करें। इसी कड़ी में राजद कोर्ट से राज्यसभा सांसद मनोज झा ने भी खास अपील की है। उन्होंने कहा है कि, यह चुनाव आम चुनाव नहीं बल्कि खास चुनाव है। यह चुनाव संविधान को बचाने और आरक्षण को बचाने का चुनाव है।  

संवैधानिक ढांचे को खत्म करना चाहते हैं भाजपाई

मनोज झा ने कहा कि, "यह बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है। संभवत: आजादी के बाद इस तरह का चुनाव नहीं हुआ है। यह आम चुनाव नहीं है, यह खास चुनाव है। संवैधानिक ढांचे को बदलने का। क्योंकि बंच ऑफ़ थोट्स गोलवलकर वाले लोग इसी ढांचे को खत्म करना चाहते हैं जिसको हम भारत का संविधान कहते हैं। ये आरक्षण को खत्म करना चाहते हैं ये खत्म तो अधिकार खत्म"।

संविधान को बचाइए, वरना...

उन्होंने कहा कि, "दूसरी तरफ बिहार में 24 बचाव तेजस्वी जी इस पर काम कर रहे हैं। हम कह रहे हैं रोजगार, नौकरी का मतलब तेजस्वी, चुनाव इन मुद्दों पर होना चाहिए, लेकिन प्रधानमंत्री सहित भाजपा के तमाम लोग नफरत की फसल उगा रहे हैं, वो फसल इस संविधान पर नजर बनाए हुए हैं, इस किताब को इस संविधान को बचाइए। अपने रोजगार के लिए वोट करिए अन्यथा पश्चाताप के सिवा कुछ भी हासिल नहीं होगा"। मालूम हो कि, तेजस्वी यादव समेत पूरा विपक्ष बीजेपी और पीएम मोदी पर आरक्षण को खत्म करने और संविधान को खत्म करना का आरोप लगा रहे हैं। 

Suggested News