बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

'मोदी सरकार से तंगों-तबाह है देश की जनता', महाराजगंज से नामांकन करने के बाद सांसद अखिलेश सिंह और महागठबंधन प्रत्याशी आकाश सिंह ने भरी हुंकार, कहा- बड़े मार्जिन से जीतेंगे चुनाव

'मोदी सरकार से तंगों-तबाह है देश की जनता', महाराजगंज से नामांकन करने के बाद सांसद अखिलेश सिंह और महागठबंधन प्रत्याशी आकाश सिंह ने भरी हुंकार, कहा- बड़े मार्जिन से जीतेंगे चुनाव

CHAPRA: लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई है। इसी बीच आज महाराजगंज लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार आकाश कुमार सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया। वहीं नामांकन दाखिल करने के बाद आकाश सिंह ने जीत का दावा किया है। नामांकन के बाद आकाश सिंह ने कहा कि, बड़े मार्जिन से वो चुनाव जीत रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि, राजेंद्र स्टेडियम में नामांकन सभा का आयोजन किया जाएगा।   

वहीं उन्होंने जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के द्वारा उन्हें बाहरी कहे जाने पर कहा कि, वो और क्या ही कह सकते हैं। उन्होंने कहा कि, सिग्रीवाल जी को जाकर मोदी से कहना चाहिए की वो क्यों गुजरात से आकर वाराणसी में चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं आकाश सिंह के साथ उनके पिता और बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने भी महाराजगंज से जीत के लिए हुंकार भरा। 

साथ ही आकाश सिंह के बाहरी प्रत्याशी होने के आरोप को लेकर अखिलेश सिंह ने कहा कि, बाहरी भीतरी आप लोग करते रहिए। यहां से मिथलेश तिवारी जाकर बक्सर चुनाव लड़ रहे हैं वो बाहरी नहीं हैं। लाल कृष्ण अडवाणी पैदा हुए पाकिस्तान में और हिंदुस्तान में चुनाव लड़े वो बाहरी नहीं है। मोदी से गुजरात से आकर वाराणसी में चुनाव लड़ रहे हैं वो बाहरी नहीं है। 

वहीं उन्होंने कहा कि, महागठबंधन में सबठीक है। साथ उन्होंने कहा कि, महाराजगंज में बदलाव होगा। साथ ही पूरे बिहार में बदलाव का लहर है। मोदी जी को सब हटाना चाहते हैं। पीएम मोदी 10 साल में वादा खिलाफी किए हैं। लोग उससे तंगों तबाह हैं। सब चाहते हैं महागठबंधन की नतृत्व में नई सरकार स्थापित हो। 

Suggested News