बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लूटपाट के इरादे से घर में घूसे बदमाशों ने की स्कूल से रिटायर प्रधानाध्यापिका की हत्या, कमरे में हाथ-पैर बंधा मिला शव

लूटपाट के इरादे से घर में घूसे बदमाशों ने की स्कूल से रिटायर प्रधानाध्यापिका की हत्या, कमरे में हाथ-पैर बंधा मिला शव

मुंगेर में लूटपाट के इरादे से घर में घुसे बदमाशों ने रिटायर प्रधानाध्यापक की हत्या कर दी। मृतका का नाम मंजू कुमारी बताया गया है। शुक्रवार सुबह महिला का शव उनके कमरे में पलंग के नीचे पड़ा हुआ मिला। उनके दोनों हाथ पैर बंधे हुए थे।

हत्या की यह घटना मुंगेर केअसरगंज थाना क्षेत्र स्थित रहमतपुर बासा गांव की है। जहां स्कूल से प्रधानाध्यापक के पद से रिटायर होने के बाद मंजू देवी अपने गांववाले घर में ही रहती थी। वहीं महिला के दो पुत्र हैं, एक भागलपुर और दूसरा देवघर में रहते हैं। शुक्रवार की सुबह विक्रमपुर गांव के एक लोग महिला की बेटी के कहने पर शिक्षिका का हालचाल लेने पहुंचे। घर के अंदर पहुंचे तो शिक्षिका का शव दिखा। महिला का हाथ और पैर बांधा हुआ था। जबकि कमरे में गोदरेज सहित अन्य सामान बिखरा था। जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया। 

जिस स्थिति में कमरे की हालत थी, उससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या के पहले पहले बदमाशों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। महिला के शव को पलंग के नीचे छोड़कर बदमाश भाग निकले। 

पति की मौत भी गोली लगने से हुई थी

शिक्षिका के पति मुरलीधर उपाध्याय की भी मौत 1980 में गोली लगने से हो गई थी। महिला मध्य विद्यालय गोपी स्कूल में प्रधानाध्यापिका के पद से सेवानिवृत हुई थी। घटना की सूचना पर पुलिस तारापुर डीएसपी सिंधु शेखर सिंह सहित कई थाना की पुलिस पहुंची।

तारापुर डीएसपी सिंधु शेखर सिंह ने बताया की बदमाशों ने शिक्षिका की हत्या पैर-हाथ बांध कर की गई है। घर में समान बिखरा मिला है। भागलपुर से फारसेंसिक टीम पहुंच रही है। दोनों बेटे को घटना की जानकारी दी गई है।

Suggested News