बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

झारखण्ड में ईडी की कार्रवाई पर राज्यसभा सांसद संजय झा ने किया तंज, कहा इंडी गठबंधन सरकार में आयेगी तो होगा लूट और करप्शन

झारखण्ड में ईडी की कार्रवाई पर राज्यसभा सांसद संजय झा ने किया तंज, कहा इंडी गठबंधन सरकार में आयेगी तो होगा लूट और करप्शन

DARBHANGA : प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने चुनाव के बीच झारखंड की राजधानी रांची में बड़ी कारवाई करते हुए मंत्री आलमगीर आलम के पीए संजीव लाल और उसके नौकर के ठिकानों पर छापेमारी कर 25 करोड़ से ज्यादा रुपये की बरामदगी की है। 

इस बात की जानकारी आते ही विपक्ष हमलावर हो गया है। जनता दल यूनाइटेड के राज्यसभा सांसद संजय झा ने इंडिया गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि इनलोगो का यही पॉलिटिक्स है। आएंगे फिर यही लूट, यही करप्शन, इसी के खिलाफ तो देश की जनता ने एनडीए का समर्थन दिया है।

वही संजय झा ने कहा की ये जो इंडिया गठबंधन वाले लोग हैं। जिस तरह का कालाधन का उपयोग कर रहे हैं चुनाव में। जिसे बिहार और देश की जनता देख रही है। इस चुनाव में जनता सारा हिसाब उन लोगों का कर देगा। यही राजनीति ये लोग करते रहे हैं। इसी वजह से ही एक्शन होता है और कारवाई हो रही है। आप लोगों ने खुद देखा है कि किस प्रकार का पैसा इन लोगों ने रखा हुआ है। सारा काला धन को ये लोग चुनाव में लगाते हैं और चुनाव को प्रभावित करने का कोशिश करते हैं।

वहीं राज्य सभा सांसद संजय झा ने इंडिया गठबंधन के प्रधानमंत्री के चेहरे पर सवाल कहा कि इन लोगों के पास ना तो चेहरा है ना ही कोई नॉरेटिव है। यह लोग आकर करेंगे क्या। देश की जनता सारा खेल देख रही है। झारखंड में कितना पैसा मिला है। इन लोगों का यही पॉलिटिक्स है। आएंगे, फिर यही लूट, यही करप्शन होगा। इसी के खिलाफ तो देश की जनताओ ने एनडीए को समर्थन दिया है।

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट


Suggested News