बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राहुल गांधी ने रायबरेली संसदीय क्षेत्र से किया नामांकन, कांग्रेस का दावा- अन्याय को हराकर न्याय की स्थापना का चुनाव

 राहुल गांधी ने रायबरेली संसदीय क्षेत्र से किया नामांकन, कांग्रेस का दावा-  अन्याय को हराकर न्याय की स्थापना का चुनाव

DESK. कांग्रेस नेता और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मौजूदा लोकसभा चुनाव के लिए रायबरेली संसदीय क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। यूपी के अपने गढ़ रायबरेली से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में राहुल का नाम काफी अटकलों के बाद जारी किया गया। इससे पहले उनकी मां सोनिया गांधी रायबरेली से सांसद थीं. राहुल को अमेठी से मैदान में नहीं उतारा गया, जहां कांग्रेस ने उनके वफादार केएल शर्मा को मैदान में उतारा है।

कांग्रेस ने एक्स पोस्ट में लिखा कि जननायक राहुल गांधी ने ने उत्तर प्रदेश के रायबरेली से लोकसभा चुनाव का नामांकन भरा। ये चुनाव देश में लोकतंत्र की रक्षा का चुनाव है, अन्याय को हराकर न्याय की स्थापना का चुनाव है। हम हर कीमत पर लोकतंत्र की रक्षा करेंगे। लड़ेंगे और जीतेंगे। 

नामांकन दाखिल करने से पहले राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी, बहन प्रियंका गांधी वाद्रा और बहनोई रॉबर्ट वाद्रा के साथ अमेठी के फुरसतगंज हवाईअड्डे पर पहुंचे हैं। उनके साथ राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी थे। नामांकन दाखिल करने के लिए बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी रायबरेली में थे।  

राहुल को अमेठी के बदले रायबरेली से चुनाव मैदान में उतारने के पीछे पार्टी का आकलन है कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष के लिए रायबरेली, अमेठी से बेहतर और सुरक्षित सीट है।


Suggested News