बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुंगेर में रिटायर्ड शिक्षिका का हाथ पैर बंधा शव पुलिस ने किया बरामद, लोगों ने चोरी के दौरान हत्या की जताई आशंका

मुंगेर में रिटायर्ड शिक्षिका का हाथ पैर बंधा शव पुलिस ने किया बरामद, लोगों ने चोरी के दौरान हत्या की जताई आशंका

MUNGER : मुंगेर में घर में अकेली रह रही बूढ़ी रिटायर्ड शिक्षिका का उसके  कमरे से हाथ पैर बंधा शव को पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस को आशंका है की चोर चोरी की नियत से घर में घुसे। चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देने के दौरान ही वृद्ध महिला का हाथ पैर का बांधकर उसकी हत्या की गई है। घर का सारा समान भी बिखरा पड़ा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पूरा मामला मुंगेर जिला अंतर्गत असरगंज थाना क्षेत्र के रहमतपुर बासा का है। जहां अपने घर में अकेले रह रही रिटायर्ड शिक्षिका मंजू देवी की हत्या कर घर में लूटपाट का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार रिटायर्ड शिक्षिका अपने घर में अकेले रहती थी और उसके दो बेटे जो एक भागलपुर और दूसरे देवघर में रहते हैं। वहीँ बेटी की शादी हो गई थी। बीती देर रात जब बेटी के द्वारा उसके मां को हाल चाल लेने के लिय फोन किया गया तो पर फोन नहीं उठा। काफी प्रयास के बाद भी जब फोन नही उठा तो पुत्री ने गांव के ही एक परिचित को फोन कर अपनी मां के घर जाने को बोला। लेकिन अत्यधिक रात हो जाने के कारण वह नही जा सका। 

आज जब वह रिटायर्ड शिक्षिका के घर गए तो पाया की घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ है। जब वह घर के अंदर घुसा तो पाया की रिटायर्ड शिक्षिका का शव एक कमरे में पड़ा हुआ है। जिसका हाथ पैर भी बांधा गया था। और घर का सारा समान भी बिखरा पड़ा था। जिसके बाद इस बात की सूचना उक्त व्यक्ति के द्वारा परिवार और असरगंज थाना को दी गई। वहीं मौके पर पहुंच पुलिस के द्वारा घटना की जांच की जाने लगी।  

घटना स्थल का मुआयना करने पहुंचे एसडीपीओ तारापुर सिंधु शेखर सिंह ने बताया की अपराधियों के द्वारा शिक्षिका के हाथ पैर को बांध हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है। और घर का सारा समान भी बिखरा पड़ा है। जिसके बाद डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम को बुलवा घटना की जांच करवाई जा रही है। घर में अकेले वृद्ध महिला की हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। मालूम हो कि पूर्व में भी मृतका के पति मुरलीधर उपाध्याय की भी मौत 1980 में गोली लगने से हो गई थी। मृतिका मध्य विद्यालय गोपी स्कूल में प्रधानाध्यापिका के पद से सेवानिवृत हुई थी। और अकेले अपने घर में रहकर अपने संपत्ति की देखभाल करती थी।

मुंगेर से इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट  

Suggested News