बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भाजपा में शामिल हुई सांसद मनोज तिवारी की 22 वर्षीय बेटी रीति तिवारी, कहा 'भगवान के इस प्लान का अंदाजा नहीं था'

भाजपा में शामिल हुई सांसद मनोज तिवारी की 22 वर्षीय बेटी रीति तिवारी, कहा 'भगवान के इस प्लान का अंदाजा नहीं था'

N4N DESK :  देश में लोकसभा के चुनाव हो रहे हैं। कल यानी 7 मई को तीसरे चरण का चुनाव कराया जायेगा। इस बीच उम्मीदवारों का लगातार चुनाव प्रचार जारी है। इस चुनाव में कई नेताओं के बेटे बेटी भी चुनावी मैदान में उतरे हैं। जबकि यहीं पार्टियाँ एक दूसरे पर परिवारवाद का आरोप लगाती है। अब उत्तर पूर्वी दिल्ली से भाजपा के सांसद मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी भी राजनीति में उतर गयी है। 22 वर्षीय रीति ने अब भाजपा का दामन थाम लिया है। 

हालाँकि बीजेपी ज्वाईन करने के बाद रीति तिवारी ने कहा की ”मैं हैरान हूं, मुझे भगवान के इस प्लान का अंदाजा नहीं था। मुझे लगा था कि यह 10-15 साल बाद होगा। लेकिन बीजेपी अध्यक्ष जेपीनड्डा ने मुझमें कुछ देखा और मुझे मौका दिया। मैं उन्हें निराश नहीं करूंगी।” रीति तिवारी ने यह भी कहा की नड्डा जी ने मुझमें काबिलियत देखी होगी। इसीलिए मुझे पार्टी जॉइन कराई गई।

बताते चलें की सांसद मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी एक एनजीओ में काम करती हैं। इसके साथ ही वह रीति स्पोर्ट्स बॉर्ड आफ डायरेक्टर्स में चेयरमैन हैं। उनकी स्कूली शिक्षा जमनाबाई नरसी स्कूल मुंबई से हुई है। रीति मनोज तिवारी की पहली पत्नी रानी तिवारी की बेटी हैं। शादी के 11 साल बाद 2011 में मनोज और रानी अलग हो गए थे। 

अपने पिता की तरह रीति गीतकार हैं। वह गाना लिखती हैं और गाती भी हैं। डांसिंग का उन्हें बेहद शौक है। भाजपा में शामिल होने के बाद कयास लगाये जा रहे हैं की वह अपने पिता का चुनाव प्रचार भी कर सकती हैं। जहाँ मनोज तिवारी का मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया से है। दोनों बिहार के रहनेवाले हैं और उत्तर पूर्वी दिल्ली से अपनी किस्मत आजमां रहे हैं।

Suggested News