NEW DELHI : देश के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते व जेडीएस सांसद प्रज्ज्वल रेवन्ना के सेक्स स्केंडल मामले में पहली बार पीएम मोदी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। प्रधानमंत्री ने साफ कहा है उस जैसे लोगों के लिए जीरो टॉलरेंस नीति है। ऐसे अत्याचारियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। सख्त सजा होनी चाहिए। ऐसे ही इस मामले में पहला कदम उठाने वहां की सरकार का था।
प्रधानमंत्री ने इस मामले में कर्नाटक सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा प्रज्ज्वल अगर देश छोड़कर भागने में कामयाब रहा है तो इसके लिए मौजूदा कांग्रेस सरकार जिम्मेदार है। उसे देश छोड़ने की इजाजत कर्नाटक सरकार ने दी है। ये कानून व्यवस्था का मुद्दा है। अगर घटना गुजरात में होती तो इसके लिए गुजरात की सरकार जिम्मेदार होती।
मोदी ने कहा कि कांग्रेस प्रज्वल के देश छोड़ने पर हमसे सवाल कैसे पूछ सकती है। पहले कांग्रेस ही उसे राज्य से बाहर जाने दे रही है। उनके पास जानकारी थी तो उन्होंने एयरपोर्ट पर नजर क्यों नहीं रखी। राज्य को केंद्र सरकार को सूचना देनी थी।
अभी तुरंत नहीं बने वीडियो
मोदी ने कहा- महिलाओं के 2 हजार- 3 हजार वीडियो वायरल हुए हैं, वह अभी के तो होंगे नहीं। इन वीडियो का संबंध तब से है जब JDS और कांग्रेस साथ में थे। उन्होंने इन वीडियो को इकट्ठा करके रखा था। इसका मतलब यह कांग्रेस का राजनीतिक खेल है। पीएम ने कहा कि प्रज्ज्वल को वापस लाना चाहिए और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।