MUNGER : आगामी 13 मई को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में मुंगेर में मतदान कराये जायेंगे। इसके मद्देनजर मुंगेर में चुनाव प्रचार का काम जोरों पर है। जहाँ एनडीए उम्मीदवार के तौर पर जदयू की टिकट पर राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह किस्मत आजमां रहे हैं। ललन सिंह को भारी मतों से जीत दिलाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी भी मुंगेर में जनसभा को संबोधित कर चुके है। वहीँ जदयू के प्रदेश महासचिव और बिहार नागरिक परिषद के पूर्व सचिव अरविन्द सिंह उर्फ़ छोटू सिंह लगातार मुंगेर में जन संपर्क अभियान में जुटे हैं।
इसी कड़ी में उन्होंने बाढ़ विधानसभा क्षेत्र के शहरी मकशुद बिघा, महमदपुर, गौरक्षणी ग्राम के श्याम वाटिका में राणा सिंह चौहाण जी के आवास प्रांगण में जनसभा किए। इस मौके पर उनके साथ जदयू के राजनीतिक सलाहकार पंकज सिंह, शिव शंकर निषाद, बिनोद सिंह, समाजसेवी राहुल कश्यप ने तीर छाप पर बटन दबाकर ललन सिंह को भारी मतो से विजयी बनाने की अपील की। इस मौके पर वार्ड नंबर 21 के पार्षद संजय कुमार, टार्जन जी,आलोक सिंह,राम कुमार शर्मा,लोक मोर्चा के नेता रबिन्द्र कुशवाहा एवं दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस मौके पर छोटू सिंह ने कहा की ललन सिंह अनुभवी, मेहनती और सशक्त नेता है। जिन्होंने इलाके के लिए बहुत कुछ किया है। यहीं नहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कदम से कदम मिलाकर बिहार के विकास में अपना योगदान दिया है।छोटू सिंह ने लोगों से तीर छाप पर वोट देने की अपील करते हुए लोगों से कहा की पुरे देश में पीएम मोदी की आंधी चल रही है। आपके एक वोट से नरेन्द्र मोदी के अबकी बार 400 पार के नारे को हकीकत में बदला जा सकता है। जिससे देश की अर्थव्यवस्था को जहाँ मजबूती मिलेगी। वहीँ बिहार भी प्रगति के ऊँचे मुकाम पर जायेगा।
उन्होंने कहा की बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 17 सालों में राज्यवासियों की जिस तरह सेवा की है। वह अन्य राज्यों में भी मिसाल के तौर पर देखा जाता है। हर घर बिजली के साथ पक्की नाली गली की सुविधा उपलब्ध करायी है। अब लगभग राज्य के हर गांव में स्कूल का निर्माण कराया जा चूका है। महिलाओं को जहाँ पंचायती राज संस्थाओं में पचास प्रतिशत का आरक्षण दिया गया है। वहीँ नौकरियों में युवतियों को पैंतीस प्रतिशत का आरक्षण दिया जा रहा है। राज्य में कई बड़े शिक्षण संस्थाओं का निर्माण कराया गया है। राज्य में जल जीवन हरियाली और सात निश्चय योजना से लोगों को काफी फायदा हो रहा है। उन्होंने मुंगेर के लोगों से ललन सिंह को वोट देकर सीएम नीतीश के हाथों को मजबूत करने की अपील की।