बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुंगेर में दूल्हन के हाथों की मेहंदी छूटने से पहले पति की सड़क दुर्घटना में हुई मौत, पत्नी का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

मुंगेर में दूल्हन के हाथों की मेहंदी छूटने से पहले पति की सड़क दुर्घटना में हुई मौत, पत्नी का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

MUNGER : मुंगेर में दुल्हन की अभी हाथों से अभी मेहंदी नहीं छूटी थी और इधर सड़क दुर्घटना में घायल दूल्हे की इलाज के दौरान मौत हो गयी। घटना की जानकारी जिसे भी मिली, वह दंग रह गया। मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। वहीँ पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। 

दरअसल मुंगेर जिला अंतर्गत वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के मुगल बाजार निवासी 24 वर्षीय निगम आदर्श की मौत शादी के 12 दिन बाद हो गई। निगम आदर्श की शादी पिछले माह अप्रैल के 18 तारीख को जमुई जिला के रहने वाली रिक्कू कुमारी से हुई थी और 20 को रिशेप्सन था। लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। 

शादी के महज 5 दिन बाद 23 अप्रैल को दूल्हा निगम आदर्श और उसका चचेरा भाई पवन बाइक से जा रहा था तो फरदा पेट्रोल पंप के पास सामने एनएच 80 पर सामने से आ रहे एक अन्य बाइक से टकराकर दुर्घटना का शिकार हो गए। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल दोनो को  पुलिस द्वारा दोनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया था। परिजन दोनों को पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया। 

जहाँ बीती गुरुवार की रात निगम आदर्श की मौत इलाज के दौरान हो गई। जबकि पवन की स्थिति गंभीर बनी हुई है। निगम आदर्श की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। निगम आदर्श घर का एकलौता पुत्र था। वही शादी के तुरंत बाद ही पति की मौत से नई नवेली दुल्हन रिक्कू कुमारी बदहवास है। वहीं पुलिस के द्वारा मामला की जांच की जा रही है। 

मुंगेर से इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट

Suggested News