बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पहले आम लोगों की तरह लाइन में लगे, फिर किया मतदान, चिराग ने बताया एनडीए बिहार में जीतेगी कितनी सीटें

पहले आम लोगों की तरह लाइन में लगे, फिर किया मतदान, चिराग ने बताया एनडीए बिहार में जीतेगी कितनी सीटें

KHAGARIA: लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में 11 राज्यों की 93 सीटों पर मतदान शुरु हो गया है। तीसरे चरण के लिए वोटिंग बिहार, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल, दादरा और नगर हवेली/दमन और दीव , जम्मू-कश्मीर में हो रही है। इस चरण के चुनाव में कई दिग्गजों की किस्मत भी दांव है। बिहार की पांच लोकसभा सीट- झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, खगड़िया में वोटिंग हो रही है। सबुह 11 बजे तक बिहार में 25.11 प्रतिशत मतदान हुआ है। 

वहीं लोजपा(रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी अपने मत का प्रयोग किया है। चिराग पासवान ने अपने पैतृक गांव में वोटिंग किया है। वहीं मतदान के बाद चिराग पासवान ने कहा कि, बिहार के 40 सीट पर एनडीए की जीत तय है। चिराग पासवान आम लोगों की तरह जाकर मतदान किए। पहले वो मतदान केंद्र पर पहुंचकर लाइन में लगे, जिसके बाद अपना नंबर आने पर उन्होंने मतदान किया। 

दरअसल, लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज खगड़िया पहुंचे। जहां वह अपने पैतृक गांव अलौली प्रखंड के शहर बनी गांव के बेलारी मिडिल स्कूल के बूथ संख्या 8 पर गए और मतदान करने को लेकर अन्य मतदाताओं के साथ लाइन में खड़े होकर अपनी पाली का कुछ देर तक इंतजार किए। जिसके बाद वह मतदान किए। वोटिंग करने के बाद चिराग पासवान ने पत्रकारों से कहा कि जिस तरह से बिहार की जनता में उत्साह है, उसे लगता है कि बिहार की 40 सीट पर एनडीए प्रत्याशी की जीत तय है।

वहीं चिराग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर भी मतदाताओं से वोट करने की अपील करते हुए कहा कि, "पहले मतदान , फिर जलपान मजबूत लोकतंत्र और सशक्त भारत के निर्माण के लिए जरूरी है अपने मत का प्रयोग करना। आज मैंने भी अपने पैतृक गांव खगड़िया में मताधिकार का प्रयोग किया। आप भी अपने घरों से निकले और मतदान करें। आपकी सक्रिय भागीदारी लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनाएगी"।

Suggested News