बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भ्रष्टाचार का प्रतीक बन गयी है कांग्रेस...धीरज साहू के बाद एक और नेता..., भाजपा ने किया करारा प्रहार

भ्रष्टाचार का प्रतीक बन गयी है कांग्रेस...धीरज साहू के बाद एक और नेता..., भाजपा ने किया करारा प्रहार

PATNA: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता  प्रभाकर कुमार मिश्र ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार का प्रतीक बन गयी है। कांग्रेस और घमंडिया गठबंधन के दूसरे दलों का नाम आते ही आमलोगों के मन में सबसे पहले एक  ऐसी पार्टी की तस्वीर बनती है, जो भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नित्य प्रति भ्रष्टाचार का नया कीर्तिमान स्थापित कर रही है। 

भाजपा प्रवक्ता प्रभाकर मिश्र ने कहा कि कांग्रेस सहित पूरा 'घमंडिया' गठबंधन भ्रष्टाचार का पर्याय बन गया है  झारखंड में भ्रष्टाचार का मेगा शो चल रहा है। धीरज साहू के बाद कांग्रेस के एक और नेता आलमगीर आलम की काली कमाई का पर्दाफाश हुआ है। झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के पीएस - संजीव लाल के घरेलू सहायक के ठिकाने से करीब 40 करोड़ नकदी बरामद हुआ । ईडी का मानना है कि यह काली कमाई का हिस्सा है। यह सोचने वाली बात है कि एक निजी सहायक के नौकर के पास इतनी बड़ी रकम कहां से आ सकती है। सीधे तौर पर इस काली कमाई का कनेक्शन आलमगीर आलम से है। अभी तो नोटों की पूरी गिनती हुई भी नहीं है। यह रकम और बढ़ेगी। असल में जहां भी घमंडिया गठबंधन में शामिल दलों की सरकार है, वहां लूट-खसोट मचा है। दिल्ली, बंगाल और झारखंड की सरकारें जनता की गाढ़ी कमाई को हड़प कर अपनी तिजोरी भरने में लगी है।   

उन्होंने कहा कि झारखंड में तो 'बड़े मियां तो बड़े मियां छोटे मियां सुभान अल्लाह' जैसी स्थिति है। जेएमएम का शीर्ष नेता भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में हैं, लेकिन दूसरे नेता भी बेख़ौफ़ होकर काली कमाई कर रहे हैं। जनता के सामने घमंडिया गठबंधन का चरित्र उजागर हो चुका है।

Suggested News