बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

खगड़िया में चिराग पासवान ने लोगों को किया सावधान, कहा केंद्र में बनी इंडी गठबंधन की सरकार तो खत्म कर देंगे संविधान और आरक्षण

खगड़िया में चिराग पासवान ने लोगों को किया सावधान, कहा केंद्र में बनी इंडी गठबंधन की सरकार तो खत्म कर देंगे संविधान और आरक्षण

KHAGARIA : लोकजन शक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान और जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा आज खगड़िया पहुंचे। जहां वह अलौली के शुंभा में एक चुनावी सभा को एड्रेस किए। इस दौरान चिराग पासवान ने राजद और कांग्रेस के नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा कि ये लोग एनडीए पर आरक्षण खत्म करने का आरोप लगा रहे हैं। 

कहा की सच तो यह है कि इंडिया गठबंधन की अगर केंद्र में सरकार बन गई तो ये लोगो संविधान और आरक्षण को खत्म कर देंगे। ये लोग ऐसा कानून लाएंगे जिससे आपके जमीन और जायदाद का 55 प्रतिष्ठत हिस्सा सरकार के पास चली जायेगी। इसलिए ऐसे लोगो से सावधान रहे हैं। 

वहीं उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि लव कुश समाज एनडीए के साथ है। क्योंकि लव कुश के हित की बात हमारे नेता नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी करते हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2005 से पहले के कुशासन को याद करने पर रोम रोम कांप जाता है। उस दौर में आम लोगों से लेकर नेता और IAS अधिकारी तक सुरक्षित नहीं था। इसलिए बिहार और देश की सुरक्षा के लिए NDA प्रत्याशी को वोट करें।

खगड़िया से अनिश की रिपोर्ट

Suggested News