बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में बदलाव सीएम नीतीश की देन, दरभंगा में एनडीए नेताओं ने मुख्यमंत्री पर जताया भरोसा

बिहार में बदलाव सीएम नीतीश की देन, दरभंगा में एनडीए नेताओं ने मुख्यमंत्री पर जताया भरोसा

PATNA: दरभंगा लोकसभा चुनाव का मतदान चौथे चरण में 13 मई को होना है। मतदान को अपने पक्ष में लाने के लिए सभी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में अलीनगर विधानसभा के तारडीह प्रखंड के पोखर भिंडा स्टेडियम में जनसभा करने पहुंचे। इस अवसर पर नीतीश कुमार ने सबसे पहले अपने और बीजेपी के सम्बंध का जिक्र किया। 

उन्होंने कहा की हमलोग का संबंध 1995 से है। हांलाकि बीच में हमसे दो बार गलती हुई। लेकिन जब वो लोग गड़बड़ी किया, तो हमने उनलोगों को हटा दिया। अब हमने फैसला कर लिया है कि कभी भी हम इधर उधर नहीं जाएंगे। सब दिन हमलोग भाजपा के साथ रहेंगे। और बिहार में परिवारवाद को खत्म कर विकसित राज्य बनाने का काम करेंगे

वहीं एनडीए नेता राजकुमार झा ने कहा कि मुख्यमंत्री की विशाल जनसभा में अलीनगर विधानसभा के कोने-कोने से लोग सुनने आए थे। मुख्यमंत्री के द्वारा अभी तक जो काम किया गया है। उसको मुख्यमंत्री ने बहुत बारीकी से लोगों के समक्ष रखे हैं। उस बात को लोगों पर बहुत बड़ा असर पड़ा है। यहां मुख्यमंत्री के आने से बहुत बड़ा फायदा होगा। एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी चार लाख मतों से विजयी होंगे।

एनडीए नेता पिंटू सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन की खुशी का बखान हमलोग नहीं कर सकते हैं। एक बात निश्चित है इस तरह के कार्यक्रम से कार्यकर्ता का मनोबल काफी बढ़ता है। निश्चित रूप से हम लोग सफलता लेकर रहेंगे हम समझते हैं कि बिहार में इतना बड़ा बदलाव सिर्फ नीतीश कुमार की देन है।

Suggested News