बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर और मुंगेर में भीषण आग ने मचाया तांडव, लाखों की संपत्ति जलकर हुई राख

भागलपुर और मुंगेर में भीषण आग ने मचाया तांडव, लाखों की संपत्ति जलकर हुई राख

BHAGALPUR : भागलपुर के इशाकचक थाना क्षेत्र के गायत्री मंदिर के समीप प्लास्टिक से लदे ओवरलोडिंग ट्रक में हाई टेंशन तार के चपेट में आने से आग लग गई। घटना के बाद इलाके में अफ़रा तफरी का माहौल बन गया। हादसे में ट्रक में लदे प्लास्टिक के समान पूरी तरह जलकर राख हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों के मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की गयी। बताया जा रहा है कि लोदीपुर के तरफ से बीचो बीच होकर इशाकचक होते हुए ट्रक शहर में जा रहा था। इसी दौरान हाई टेंशन तार के चपेट में आने से हादसा हुआ है। घटना के बाद सैकड़ो की संख्या में लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश किया। जिसके बाद आग पर काबू पा लिया गया।

इधर, स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड की टीम को दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर स्थानीय पुलिस एवं फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचकर आग पर काबू पाने की प्रयास किया। लेकिन टीम के पहुँचने से पहले लाखों का नुकसान हो गया है। 

वहीँ मुंगेर जिला अंतर्गत मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धोताल महतो टोला टीका रामपुर में खाना बनाने के दौरान सुलेखा देवी के मकान में आग लग गयी। आग लगता देख परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के शोर करने से स्थानीय ग्रामीणों ने आग को बुझाने को काफी कोशिश की। उसके बाद लोगों के द्वारा इस बात की सूचना स्थानीय पुलिस और अग्निशमन दल को दी गयी। 

मौके पर पहुंचे अग्निशमन विभाग कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। तब तक काफी बड़ा नुकसान हो चुका था। इस मामले में परिजनों ने बताया की घर में खाना बनाने के दौरान लगी आग ने पूरे घर को जला दिया। साथ ही दो बकरी भी इस आग में झुलस कर मर गई। गनीमत यह रहा की इस आगलगी में मवेशियों के अलावा कोई हताहत नहीं हुआ।

भागलपुर से बालमुकुन्द और मुंगेर से इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट

Suggested News