बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दहेज की बलि चढ़ी फिर एक विवाहिता , दो लाख कैश और बाइक के लिए पत्नी की हत्या कर शव को किया लापता

दहेज की बलि चढ़ी फिर एक विवाहिता , दो लाख कैश और बाइक के लिए पत्नी की हत्या कर शव को किया लापता

NAWADA :  जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के  एक नव विवाहिता को दहेज की बलि पर चढ़ना पड़ा है। यहां नवविवाहिता हत्या के बाद शव को ससुरालवालों ने गायब कर दिया है।  इधर मामले को लेकर मृतका सुगा देवी के पिता जमुई जिला के  चंद्रदीप थाना के हुड़रहिया गांव निवासी गुमनदेव यादव ने पकरीबरावां थाना में लिखित  शिकायत दर्ज कराई है।

मामला थाना क्षेत्र के धरनीविघा गांव से जुड़ा है। मृतका के पिता ने बताया है कि उन्होंने हिंदू रीति रिवाज से अपनी बेटी की शादी धरनीबीघा के सुनील यादव के पुत्र विक्की यादव के साथ 2021 में किया था जिसमे अपनी यथार्थ शक्ति के अनुसार उसने दहेज दिया था। सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था। अचानक उनका दामाद विक्की यादव और  ससुर सुनील यादव, भैसुर नीतीश यादव एवं देवर केवी यादव सहित सांस दो लाख रूपए एवं एक मोटरसाइकिल की मांग करने लगे। नहीं देने पर उसके साथ मारपीट करने लगे।

जिसकी जानकारी मोबाइल पर उनकी पुत्री ने उन्हें दी थी। शुक्रवार की सुबह किसी ग्रामीण ने सूचना दिया कि आपकी बेटी को ससुराल के लोगों ने जान मार दिया है। जब सूचना पर गांव पहुंचे तो पाया कि घर में ताला लटका है। ससुराल के लोग शव को भी अपने साथ ले गए हैं। 

इधर मामले को लेकर पीड़ित परिवार के लोगों ने एसडीपीओ महेश चौधरी के कार्यालय में भी पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है । वहीं थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया पुलिस मामले की छान बीन में जुट गई है जल्द ही कांड के अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर ली जायेगी।
रिपोर्ट - अमन सिन्हा

Suggested News